hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नए साल पर दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर का बड़ा एलान, टेस्ट के बाद वनडे से भी लिया संन्यास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > नए साल पर दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर का बड़ा एलान, टेस्ट के बाद वनडे से भी लिया संन्यास
अंतरराष्ट्रीयखेलहिन्दी

नए साल पर दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर का बड़ा एलान, टेस्ट के बाद वनडे से भी लिया संन्यास

Vinayak Barot
Last updated: January 1, 2024 2:58 pm
Vinayak Barot
Published: January 1, 2024
Share
SHARE

सिडनी, 1 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलने से पहले सोमवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा की लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे।

इस 37 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने हालांकि स्पष्ट किया है कि अगर 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम को उनकी जरूरत पड़ती है तो वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलने से पहले वार्नर ने खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया का नवंबर में भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल उनका 50 ओवर के प्रारूप में आखिरी मैच था।

वार्नर ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘मैं निश्चित रूप से एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। यह कुछ ऐसा था जो मैंने (50 ओवर के) विश्व कप (2023 में भारत में) के दौरान कहा था कि भारत में जीत दर्ज करो। यह वास्तव में बहुत बड़ी उपलब्धि है।’’

उन्होंने कहा,‘‘इसलिए मैं आज इन प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं जिससे मुझे दुनिया भर के अन्य लीग में खेलने का भी मौका मिलेगा। मैं जानता हूं कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन जल्द होगा। इन दो वर्षों में अगर मैं अच्छी क्रिकेट खेलता रहा और उन्हें मेरी जरूरत महसूस होती है तो मैं चयन के लिए उपलब्ध रहूंगा।’’

दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक वार्नर के नाम पर वनडे विश्व कप के दो खिताब दर्ज हैं जिनमें विश्व कप 2023 में भारत के खिलाफ फाइनल की जीत भी शामिल है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए थे।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वार्नर ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में अपने वनडे करियर का आगाज किया था। उन्होंने अपने करियर में 161 वनडे मैच खेले जिनमें 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए। उनके नाम पर इस प्रारूप में 22 शतक और 33 अर्धशतक भी दर्ज हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे स्थान पर हैं। पोंटिंग ने वार्नर की तुलना में 205 पारियां अधिक खेली। वार्नर ने अभी तक 111 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम पर 44.58 की औसत से 8695 रन दर्ज हैं। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 26 शतक और 36 अर्धशतक दर्ज हैं।

वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 क्रिकेट में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे और उन्हें उम्मीद है कि जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले विश्व कप में उन्हें अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। वार्नर इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं तथा टेस्ट और वनडे से संन्यास लेने के बाद उनका विश्व भर की टी20 लीग में खेलने की संभावना है।

You Might Also Like

जानेमाने उद्योगपति साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन, पालघर में डिवाइडर से टकराई मर्सडीज कार के उड़े परखच्चे
महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड लैंड मामला : ईडी ने पुणे में 7 जगहों पर की छापेमारी
विश्व कप फाइनल की हार के बाद पीएम मोदी का हमें सांत्वना देने आना बड़ी बात थी – सूर्यकुमार
Stock market : शेयर बाजार में आज पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स 176 अंक उछला, निफ्टी 24690 के पार
वित्त मंत्रालय ने नव वर्ष में दी खुशखबरी – दिसम्बर 2022 में जीएसटी राजस्व बढ़कर 1.49 लाख करोड़
TAGGED:David Warnernew yearODIretirementtest
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यहिन्दी

मेरे प्यारे बच्चों… नया शैक्षणिक सत्र से पहले सीएम योगी ने लिखा पत्र, कहा- शिक्षा से वंचित न रहे एक भी बच्चा

Revoi Editor
Revoi Editor
March 30, 2026
સ્વસ્થ થયા બાદ પણ ફરી થઇ શકે છે કોરોના: AMC સર્વે
महाकुम्भ 2025 : हर दिन बन रहा आस्था की डुबकी का रिकॉर्ड, पुण्य स्नान करने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार
રાજસ્થાનમાં વૈદિક શિક્ષણ અને સંસ્કાર બોર્ડ બનાવશે સરકાર, સીએમ ગહલોતે કરી ઘોષણા
कांग्रेस को झटका : गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी प्रचार समिति का अध्यक्ष पद ठुकराया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?