hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व कप फाइनल की हार के बाद पीएम मोदी का हमें सांत्वना देने आना बड़ी बात थी – सूर्यकुमार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विश्व कप फाइनल की हार के बाद पीएम मोदी का हमें सांत्वना देने आना बड़ी बात थी – सूर्यकुमार
खेलहिन्दी

विश्व कप फाइनल की हार के बाद पीएम मोदी का हमें सांत्वना देने आना बड़ी बात थी – सूर्यकुमार

Vinayak Barot
Last updated: November 25, 2023 6:06 pm
Vinayak Barot
Published: November 25, 2023
Share
SHARE

तिरुवनंतपुरम, 25 नवम्बर। राष्ट्रीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विश्व कप फाइनल में मिली हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी शब्दों के लिए शनिवार को उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम अगले वर्ष टी20 विश्व कप में इसी जज्बे के साथ खेलना जारी रखेगी। भारत पिछले रविवार को विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार गया, जिससे वनडे विश्व कप में उसका 12 साल बाद ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया था।

उस हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी खिलाड़ियों को सांत्वना देने के लिए टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंच गए थे। सूर्यकुमार इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में टीम की अगुआई कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद हम ड्रेसिंग रूम में बैठे थे और तभी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ड्रेसिंग रूम में आ गए, उन्होंने हम सभी को प्रेरणादायी शब्द कहे।’

‘प्रधानमंत्री के सुझावों का हम अनुकरण करने का प्रयास करेंगे’

सूर्या ने कहा, ‘‘वह हर खिलाड़ी से मिले और हमसे आगे बढ़ने की बात की, जैसा कि खेल में होता है और हमें आगे बढ़ना ही होगा। हमें इस हार को भुलाने में कुछ समय लगेगा, लेकिन उनका पांच-छह मिनट तक सभी से प्रेरक शब्द कहना और हमसे मुलाकात करना बड़ी चीज है क्योंकि वह देश के प्रधानमंत्री हैं। हमने उनकी बातें ध्यान से सुनीं, उनके साथ समय बिताया और हम उनके सुझावों का अनुकरण करने का प्रयास करेंगे।’’

‘अगले वर्ष टी20 विश्व कप में इसी जज्बे से खेलेंगे और इसे जीतने की कोशिश करेंगे’

भारत के पास अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ट्राफी हासिल करने का मौका होगा। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हम अगाामी टूर्नामेंट में अच्छा करने की कोशिश करेंगे और अगले साल आईसीसी टूर्नामेंट भी है तो हम इसी जज्बे के साथ खेलेंगे और इसे जीतने की कोशिश करेंगे।’’

सूर्यकुमार ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान समर्थन करने के लिए खेल प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया। मुंबई के इस 33 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा, ‘‘विश्व कप खत्म हुए महज चार पांच दिन हुए हैं और हम सभी निराश हैं। लेकिन भारत में और दुनिया भर में हमारे खेल प्रेमियों के समर्थन को देखना शानदार था। आखिर में यह एक खेल ही है, जो हमें काफी चीजें सिखाता है। मैं बस यही कहूंगा कि हमारा समर्थन करते रहिए।’’

You Might Also Like

टीएमसी सांसद सौगत रॉय की टोका-टोकी पर भड़के अमित शाह, कहा – ‘ऐसा व्यवहार आपकी उम्र के लिए ठीक नहीं’
मध्य प्रदेश : नेपानगर में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर मिले 10 फॉग डेटोनेटर
पीएम मोदी बोले – महिला सशक्तीकरण से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन
कर्नाटक : सीएम बोम्मई बोले – 2023 के विधानसभा चुनाव में डूब जाएगी कांग्रेस पार्टी, नहीं बचेगा नामोनिशान
Stock Market : शेयर बाजार में फ्लैट ओपनिंग, इन शेयरों में दर्ज की गई गिरावट
TAGGED:Cricket World Cup finalIndian team dressing roompm modiSuryakumar Yadav
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?