hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने माना – शटडाउन वापस लेने के बाद हुआ चमोली हादसा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने माना – शटडाउन वापस लेने के बाद हुआ चमोली हादसा
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने माना – शटडाउन वापस लेने के बाद हुआ चमोली हादसा

Vinayak Barot
Last updated: July 19, 2023 10:39 pm
Vinayak Barot
Published: July 19, 2023
Share
SHARE

देहरादून, 19 जुलाई। उत्तराखंड के चमोली जिले के जल मल शोधन संयंत्र (एसटीपी) में बुधवार को पूर्वाह्न हुए दर्दनाक हादसे के बाद उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने माना कि फीडर के जम्पर को लगाने के लिए लिया गया शटडाउन वापस लेने के बाद हादसा हुआ। हालांकि, पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामले की गहन जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

यूपीसीएल के निदेशक (परिचालन) एमएल प्रसाद से मिली प्रारंभिक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चमोली पुल के पास 11 केवी निजमुला फीडर से एसटीपी का 20 किलोवाट का संयोजन है। लाइनमैन द्वारा फीडर की गश्त के दौरान एसटीपी के समीप खंभे पर एक जम्पर निकला पड़ा पाया गया। इस जम्पर को लगाने के लिए पूर्वाह्न 11.15 से 11.35 के बीच शटडाउन लिया गया था। शटडाउन वापस लेने के पश्चात पता चला कि एसटीपी में करंट फैलने से दुर्घटना हो गई।

विज्ञप्ति के अनुसार चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में तैनात अधीशासी अभियंता ने बताया कि मंगलवार को एसटीपी में हुई दुर्घटना के बारे में उपाकालि को जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मृतक के पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए पुलिस तथा अन्य कई लोग सुबह एसटीपी परिसर में एकत्रित हुए थे और उनके ऑपरेटर द्वारा मेनस्विच चालू करने के उपरांत टीनशेड के आसपास करंट फैल गया और वहां मौजूद लोगों के साथ हादसा हुआ। उन्होंने जोर देकर कहा कि उक्त स्थान पर स्थापित ट्रांसफार्मर एवं एसटीपी के परिसर में स्थापित विद्युत मीटर में प्रथम दृष्टया कोई कमी नहीं है और संभवत: मीटर से आगे परिसर में ही कोई आंतरिक दोष था।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रसाद तथा मुख्य अभियंता, वितरण, गढ़वाल क्षेत्र घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं तथा प्रारंभिक मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये की राशि उपाकालि मुख्यालय से तत्काल जारी कर दी गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर उपाकालि के शीर्ष अधिकारियों ने कहा, ‘हम अपनी ओर से पूरी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दे चुके हैं।’

You Might Also Like

दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को पेश होगी दूसरी CAG रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग की अनियमितताओं का होगा जिक्र?
सीबीएसई : 10वीं व 12वीं के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की गाइडलाइंस जारी, ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हें एडमिट कार्ड
सपा प्रमुख के नामांकन में नहीं जाने पर लोगों के साथ की गई मारपीट, भाजपा उम्मीदवार ने लगाया आरोप
अतुल सुभाष सुसाइड केस : बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी निकिता समेत 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार
भारत को इंजीनियरिंग निर्यात में अग्रणी बनाने का पीयूष गोयल का आह्वान
TAGGED:Chamoli accidentpower shutdownUPCL
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?