hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी डीजीपी का खुलासा – पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पास मिले 4 मोबाइल, 4 पासपोर्ट और…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > यूपी डीजीपी का खुलासा – पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पास मिले 4 मोबाइल, 4 पासपोर्ट और…’
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी डीजीपी का खुलासा – पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पास मिले 4 मोबाइल, 4 पासपोर्ट और…’

Vinayak Barot
Last updated: July 19, 2023 10:15 pm
Vinayak Barot
Published: July 19, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 19 जुलाई। प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर लगातार मीडिया की सुर्खियां बटोर रही है और अकसर ही उसे लेकर नए-नए खुलासे हो रहे है। इसी क्रम में बुधवार को उत्तर प्रदेश डीजीपी कार्यालय ने एक संक्षिप्त नोट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि सीमा के पास से दो वीडियो कैसेट, चार मोबाइल फोन, पांच पाकिस्तान अधिकृत पासपोर्ट, अधूरे नाम और पते के साथ एक अप्रयुक्त पासपोर्ट और आईडी कार्ड बरामद किया गया है।

अपने 4 बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी सीमा

डीजीपी कार्यालय ने एक संक्षिप्त नोट जारी करते हुए कहा, ‘… सीमा हैदर के पास से दो वीडियो कैसेट, चार मोबाइल फोन, पांच पाकिस्तान-अधिकृत पासपोर्ट, अधूरे नाम और पते के साथ एक अप्रयुक्त पासपोर्ट और आईडी कार्ड बरामद किया गया है। उनकी जांच चल रही है। वह अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई और जिला पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।’

पबजी ऑनलाइन गेम के माध्यम से सम्पर्क में आए था सीमा और सचिन मीणा

ब्रीफ नोट के अनुसार, ‘सीमा हैदर के खिलाफ गत चार जुलाई को मामला दर्ज किया गया। स्थानीय पुलिस की जांच में प्रकाश में आया कि सीमा गुलाम हैदर व सचिन मीणा वर्ष 2020 में पबजी ऑनलाइन गेम के माध्यम से सम्पर्क में आए थे, दोनों के बीच पबजी गेम के जरिए ही नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे का नंबर आपस में शेयर करके ह्वाट्सएप पर बातचीत करने लगे।’

सीमा 13 मई को काठमांडू होते हुए अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई थी

संक्षिप्त नोट ने यह भी कहा गया, ’10 मार्च, 2023 को सीमा हैदर नेपाल पहुंची, इसी दिन सचिन मीणा भी भारत से नेपाल पहुंच गया। 17 मार्च तक दोनों काठमांडू में साथ रहे। 17 को सीमा हैदर पाकिस्तान वापस चली गई। इसके बाद 11 मई को वह अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से चली, 13 मई को वह काठमांडू होते अनाधिकृत रूप से भारत आ गई और सचिन मीणा के साथ बुपुरा में किराये के मकान में रहने लगी।

इस सम्बंध में थाना रबूपुरा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया और तीन लोगों सचिन मीणा, सीमा गुलाम हैदर और नेत्रपाल उर्फ नित्तर (सचिन मीणा के पिता) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वर्तमान में सभी जमानत पर बाहर हैं। मामले की पड़ताल की जिम्मेदारी यूपी एटीएस को सौंपी गई। इसके बाद अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, वो कुछ इस तरह हैं।’

नोट के मुताबिक, ‘सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर वर्ष 2019 से काम करने के लिए सउदी अरब गया हुआ है, जो सीमा हैदर को घर खर्चा हेतु 70-80 हजार रुपये प्रतिमाह (पाकिस्तानी रुपये) सऊदी से भेजता था, जिसमें से मकान किराया, बच्चों की स्कूल फीस, आदि घर के खाने खर्चे के बाद यह 20-25 हजार रुपये प्रति माह की बचत करती थी।

सचिन के पास आने के लिए 12 लाख में बेच दिया सीमा ने अपना मकान

एटीएस की पूछताछ में सीमा ने बताया कि उसने अपने गांव में एक लाख रुपये की 20 माह की दो कमेटी भी डाल रखी थी। साल 2021 में दोनों कमेटी खुलने के बाद करीब 2 लाख रुपये इकठ्ठा हो गये थे। इसके पास 4-5 लाख रुपये सालाना बच जाता था। यह अपनी बचत का सारा पैसा मकान मालिक की बेटी के पास रखती थी। एक लाख रुपये हैदर के पिताजी ने भेजे थे और 5-6 लाख रूपये इसकी बचत के थे और इसके अतिरिक्त एक बार हैदर ने दो लाख 50 हजार रुपये सऊदी से एक साथ भेजे थे, कुछ पैसे और रिश्तेदारों की मदद से 12 लाख रुपये का 39 गज का मकान इसने अपने नाम खरीदा लिया था। मकान खरीदने के लगभग तीन महीने बाद जनवरी 2022 में इसने यह मकान 12 लाख में बेच दिया क्योंकि इसे सचिन मीणा के पास भारत आना था।’

You Might Also Like

भारतीय हॉकी का शताब्दी सफर : 100 वर्ष पूरे होने का वर्ष पर्यंत चलने वाला जश्न शुरू
वित्त मंत्री सीतारमण ने मेघालय में ‘लिविंग रूट ब्रिज’ का दौरा किया, यूनेस्को की मान्यता के प्रयासों का समर्थन किया
हॉकी विश्व कप : भारत ने इंग्लैंड को गोलरहित रोक अंक बांटा, स्पेन की वेल्स पर एकतरफा जीत
राहुल की पेशी पर संग्राम : दिल्ली पुलिस ने लगाई धारा 144, सत्याग्रह मार्च पर अड़ी कांग्रेस
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज: प्रधानमंत्री मोदी और UP के मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
TAGGED:disclosuremobilesPakistani womanpassportsSeema HaiderUP DGP's note
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?