hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अडानी समूह पर रिपोर्ट पेश करने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होगी, फाउंडर एंडरसन ने की घोषणा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अडानी समूह पर रिपोर्ट पेश करने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होगी, फाउंडर एंडरसन ने की घोषणा
कारोबारअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

अडानी समूह पर रिपोर्ट पेश करने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होगी, फाउंडर एंडरसन ने की घोषणा

Revoi Editor
Last updated: January 16, 2025 8:22 pm
Revoi Editor
Published: January 16, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 जनवरी। देश के शीर्ष कारोबारियों में शुमार गौतम अडानी और उनकी कम्पनी अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरने वाली अमेरिका की जानी मानी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च अब बंद होने जा रही है। कम्पनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने बुधवार देर रात यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कम्पनी बंद करने का फैसला काफी बातचीत और सोच कर लिया है। हालांकि एंडरसन ने कम्पनी बंद करने का कोई विशेष कारण नहीं बताया। हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत 2017 में हुई थी।

उल्लेखनीय है कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्टों ने भारत के अडाणी समूह और इकान इंटरप्राइजेज सहित कई कम्पनियों को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। अगस्त, 2024 में हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) चीफ माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की अडानी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कम्पनी में हिस्सेदारी है।

‘जिन विचारों पर काम किया, उनके पूरे होते ही इसे बंद करना था‘

हिंडनबर्ग के संस्थापक एंडरसन ने एक भावुक X पोस्ट के जरिए अपने सफर, संघर्ष और कामयाबियों के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, ‘जैसा कि मैंने पिछले वर्ष के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और अपनी टीम के साथ शेयर किया। मैंने हिंडनबर्ग रिसर्च को भंग करने का निर्णय लिया है। प्लानिंग ये थी कि हम जिन विचारों पर काम कर रहे थे, उनके पूरे होते ही इसे बंद कर दिया जाएगा। और हाल ही में जिन पोंजी मामलों को हमने पूरा किया है और नियामकों के साथ साझा कर रहे हैं, वह दिन आज ही है।’

एंडरसन ने लिखा, ‘मैं यह सब खुशी से लिख रहा हूं। इसे बनाना मेरे जीवन का सपना रहा है। मुझे शुरू में नहीं पता था कि क्या कोई संतोषजनक रास्ता खोजना संभव होगा। यह कोई आसान ऑप्शन नहीं था। लेकिन मैं खतरे को लेकर अनुभवहीन था। मैग्नेट की तरह इसकी तरफ खिंचा चला गया। तो, अब क्यों न भंग किया जाए? कोई खास बात नहीं है – कोई खास खतरा नहीं, कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं और कोई बड़ा व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘किसी ने एक बार मुझसे कहा था कि एक तय प्वॉइंट पर एक सफल करिअर एक स्वार्थी कार्य बन जाता है। शुरुआत में मुझे लगा कि मुझे खुद को कुछ चीजें साबित करने की जरूरत है। अब मुझे आखिरकार खुद के साथ कुछ आराम मिला है, शायद मेरे जीवन में ये पहली बार है। मैं अपने परिवार के साथ समय बिताने, अपने शौक पूरे करने और सफर करने के लिए उत्सुक हूं। मैंने उनके लिए पैसा कमाया है। मैं अपना पैसे इंडेक्स फंड और कम तनाव देने वाली चीजों में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहा हूं। फिलहाल मैं इस पर कॉन्सन्ट्रेट कर रहा हूं कि मैं मेरी टीम के सभी लोग उस जगह पर पहुंचें, जहां वे आगे बढ़ना चाहते हैं।’

एंडरसन ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि जब हम अपनी प्रोसेस को पूरी साझा कर लेंगे, तब कुछ सालों में मुझे किसी का मैसेज मिलेगा, जो इसे पढ़ेगा (शायद आप)। जो इसी जुनून को अपनाएगा, यह कला सीखेगा और तमाम बाधाओं के बावजूद किसी ऐसे विषय पर रोशनी डालने का भरोसा पाएगा, जिसे इसकी जरूरत है। यह मेरा दिन बना देगा, भले ही तब मैं संगीत सीखने, बगीचा लगाने या जो भी मैं आगे करने की योजना बनाऊं, उसमें व्यस्त रहूं।’

उन्होंने कहा, ‘मैं परिवार और दोस्तों से उन पलों के लिए माफी चाहता हूं, जब मैंने आपको नजरअंदाज किया और मेरा ध्यान कहीं और चला गया। अब मैं आप सभी के साथ ज्यादा वक्त बिताने का इंतजार नहीं कर सकता हूं। अंत में, मैं हमारे रीडर का आभार जताना चाहता हूं। सालों से आपके जोशीले संदेशों ने हमें ताकत दी है। और यह मुझे बार-बार याद दिलाता है कि दुनिया में अच्छाई भरी हुई है। इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं इससे अधिक की कभी उम्मीद नहीं कर सकता। यह सब शुभकामनाएं हैं।’

You Might Also Like

जदयू छोड़ने के बाद आरसीपी सिंह बोले – नीतीश कुमार सात जन्म में भी पीएम नहीं बन पाएंगे
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का टीजर रिलीज, इसी वर्ष 24 नवम्बर को दुनियाभर में रिलीज होगी मूवी
स्वामी प्रसाद मौर्य का दावा – 3 राज्यों में भाजपा की जीत पीएम मोदी का करिश्मा नहीं वरन ईवीएम का दुरुपयोग
पहलगाम आतंकी हमला : NIA ने दायर की चार्जशीट, मारे गए तीनों पाकिस्तानी आतंकियों सहित 7 आरोपित
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, याचिका में साजिश का दावा
TAGGED:adani groupAmerican short selling firmHindenburg Research founderHindenburg Research to shut downHindenburg Research will be closedNathan AndersonUS short selling firm to shut down
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?