1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कंपनी ने कैपिटल वन पर किया मुकदमा, 2021 में बिना कारण बंद कर दिए थे 300 खाते
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कंपनी ने कैपिटल वन पर किया मुकदमा, 2021 में बिना कारण बंद कर दिए थे 300 खाते

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कंपनी ने कैपिटल वन पर किया मुकदमा, 2021 में बिना कारण बंद कर दिए थे 300 खाते

0
Social Share

वाशिंगटन, 8 मार्च ।  कंपनी ने दावा किया है कि बैंक ने छह जनवरी को यूएस कैपिटल पर हुए हमले के तुरंत बाद 2021 में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के 300 से ज्यादा खातों को बिना किसी कारण के अनुचित तरीके से बंद कर दिया था। मुकदमा डोनाल्ड जे ट्रंप रिवोकेबल ट्रस्ट और एरिक ट्रंप की ओर से मियामी-डेड सर्किट कोर्ट में दायर किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वामित्व वाली एक कंपनी ने शुक्रवार को कैपिटल वन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इसमें दावा किया गया है कि बैंक ने छह जनवरी को यूएस कैपिटल पर हुए हमले के तुरंत बाद 2021 में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के 300 से ज्यादा खातों को बिना किसी कारण के अनुचित तरीके से बंद कर दिया था।

बैंक के खिलाफ यह मुकदमा डोनाल्ड जे ट्रंप रिवोकेबल ट्रस्ट और एरिक ट्रंप की ओर से मियामी-डेड सर्किट कोर्ट में दायर किया गया है। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का दावा है कि कैपिटल वन द्वारा खाते बंद करना व्यवसाय पर सीधा हमला था। मुकदमे में यह भी दावा किया गया है कि यह निर्णय ट्रंप के राजनीतिक विचारों के खिलाफ एक प्रतिक्रिया थी। हालांकि कैपिटल वन ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि कंपनी ने राजनीतिक कारणों से ग्राहकों के खाते ना बंद किए हैं और ना ही कभी बंद करेगी।

बता दें कि 6 जनवरी 2021 को ट्रंप के हजारों समर्थकों की भीड़ ने यूएस कैपिटल पर हमला कर दिया था। यह भीड़ सांसदों को 2020 के चुनाव परिणामों को प्रमाणित करने से रोकने की कोशिश कर रही थी। चुनावों में जो बाइडन को विजेता घोषित किया गया था।

इस घटना के करीब दो महीने बाद कैपिटल वन ने ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के खाते बंद करने की घोषणा की थी। इसी सिलसिले में अन्य बैंकों ने भी लगभग उसी समय ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के साथ व्यापार करना बंद कर दिया था। इस दौरान ट्रंप परिवार के सदस्य और उनसे जुड़े व्यवसाय सिविल और आपराधिक जांच का सामना कर रहे थे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code