hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूएस ओपन टेनिस : कार्लोस अल्काराज ने जीता छठा ग्रैंड स्लैम खिताब, फाइनल में यानिक सिनर को दी मात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > यूएस ओपन टेनिस : कार्लोस अल्काराज ने जीता छठा ग्रैंड स्लैम खिताब, फाइनल में यानिक सिनर को दी मात
खेलहिन्दी

यूएस ओपन टेनिस : कार्लोस अल्काराज ने जीता छठा ग्रैंड स्लैम खिताब, फाइनल में यानिक सिनर को दी मात

Revoi Editor
Last updated: September 9, 2025 12:56 am
Revoi Editor
Published: September 8, 2025
Share
SHARE

न्यूयॉर्क, 8 सितम्बर। स्पेनिश स्टार कार्लोस अल्काराज ने फ्लशिंग मेडोज के आर्थर ऐश स्टेडियम में रविवार की रात यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी यानिक सिनर पर फिर श्रेष्ठता साबित की और दो घंटे 42 मिनट में  6-2, 3-6, 6-1, 6-4 की जीत से न सिर्फ चार वर्षों में दूसरी बार यहां पुरुष एकल उपाधि जीती वरन करिअर के छठे ग्रैंड स्लैम खिताब पर भी अधिकार कर लिया।

Championship point deja vu from Carlos 😤 pic.twitter.com/vk0iGGL13p

— US Open Tennis (@usopen) September 7, 2025

Officially official for Carlitos ☝️ pic.twitter.com/D9mLnMptl2

— US Open Tennis (@usopen) September 8, 2025

स्पेनिश स्टार ने सिनर से विश्व नंबर एक कुर्सी भी छीनी

22 वर्षीय अल्काराज ने करिअर का छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के साथ महान खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के बाद सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इसी क्रम में उन्होंने 24 वर्षीय सिनर से विश्व नंबर एक की कुर्सी भी छीन ली और उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया। दिलचस्प तो यह है कि इस जोड़ी ने लगातार आठवीं ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी साझा की और पिछले 13 में से 10वें मेजर खिताब पर कब्जा किया। इनमें अल्काराज के छह और लगातार पांचवां ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने उतरे सिनर के चार खिताब शामिल हैं।

Pure domination 😤 pic.twitter.com/3neC54H06E

— US Open Tennis (@usopen) September 7, 2025

वर्ष के लगातार तीसरे मेजर फाइनल में दोनों सितारे आमने-सामने थे

यह इस वर्ष लगातार तीसरा मेजर फाइनल था, जिसमें विश्व रैंकिंग के इन दोनों शीर्ष सितारों की मुलाकात हुई। रोलां गैरों की लाल बजरी की सतह पर अल्काराज ने सिनर को शिकस्त देते हुए फ्रेंच ओपन उपाधि बचाई थी। वहीं चर्च रोड की घास पर सिनर ने न सिर्फ से फ्रेंच ओपन की हार का हिसाब चुकाया वरन अल्काराज से विंबलडन उपाधि भी छीन ली। अब यहां हार्ड कोर्ट पर दोनों दिग्गज आमने-सामने हुए तो कार्लोस ने बाजी पलटते हुए इतालवी प्रतिद्वंद्वी से उपाधि छीन ली।

Finals on another level.. and more to come 👀 pic.twitter.com/kFUQsUHN41

— US Open Tennis (@usopen) September 7, 2025

फाइनल मुकाबले की शुरुआत में अल्काराज ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहला सेट 6-2 से जीता। हालांकि, सिनर ने तुरंत वापसी की और दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम किया। तीसरे सेट में स्पेनिश स्टार ने दबदबा कायम करते हुए 6-1 की आसान जीत हासिल की। चौथे और निर्णायक सेट में कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अल्काराज ने 6-4 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

सिनर की तारीफ में पढ़े कसीदे

अल्काराज की इस जीत से सिनर का हार्ड कोर्ट पर लगातार 27 मैचों से चल रहा विजय अभियान भी टूट गया। अब अल्काराज के खाते में छह ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं। अल्काराज ने खिताब जीतने के बाद कार्लोस अल्काराज ने अपने प्रतिद्वंद्वी यानिक सिनर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत वह यानिक से करना चाहते हैं। यह अविश्वसनीय है कि तुम इस पूरे सीजन में क्या कर रहे हो। हर टूर्नामेंट में तुम्हारा स्तर शानदार रहा है। वह उन्हें अपने परिवार से भी ज्यादा देख रहे हैं। तुम्हारे साथ कोर्ट, लॉकर रूम और हर पल साझा करना शानदार है। उनकी हर उपलब्धि में तुम्हारा योगदान है, यह खिताब भी तुम्हारा है।’

These two 💙 pic.twitter.com/6X7CKY75YV

— US Open Tennis (@usopen) September 7, 2025

सिनर के नाम बड़ी उपलब्धि

वैसे, सिनर भले ही खिताब नहीं जीत सके, लेकिन इस वर्ष चारों ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलते हुए बड़ा कारनामा किया। इस तरह वह एक साल में चारों ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने। इससे पहले रॉड लेवर (1969), रोजर फेडरर (2006, 2007, 2008) और नोवाक जोकोविच (2015, 2021, 2023) ने यह कमाल किया था।

You Might Also Like

नव वर्ष के स्वागत के लिए कर्तव्य पथ पर उमड़ा लोगों को हुजूम, रेहड़ी-पटरी वालों की हुई चांदी
भारत में कोरोना संकट : फिर बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में 18,987 नए केस
जून माह में GST संग्रह 6.2% बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, जुलाई के पहले दिन खूब बरसा पैसा
काठमांडू में पहाड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, पांच की मौत
टी20 सीरीज : वैभव का पहला अंतरराष्ट्रीय पचासा, भारत की हार का क्रम टूटा, जिम्बाब्वे पहले मैच में 7 विकेट से पस्त
TAGGED:Alcaraz wins sixth major titleCarlos AlcarazJannik SinnertennisUS Open 2025
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

अदानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट ने सांघी इंडस्ट्रीज का किया अधिग्रहण

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 3, 2023
बेटी मालती को लेकर मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर पहंची अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
संसद पर आतंकी हमले की बरसी : 13 दिसंबर, जब लोकतंत्र के मंदिर को दहलाने की कोशिश हुई
ભારતમાં આતંકવાદ ફેલાવવાની ફિરાકમાં ISIS, હિંદ મહાસાગરના માર્ગે ભારતમાં આતંકી ઘૂસવાની ફિરાકમાં
भारतीय-अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने कहा – पाकिस्तान की आईएसआई उन्हें ‘दुश्मन’ के रूप में देखती है
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?