hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिकी ब्रोकिंग फर्म जेफरीज ने कहा – ट्रंप वापस ले सकते हैं हाई टैरिफ, भारत में निवेशित रहने की दी सलाह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अमेरिकी ब्रोकिंग फर्म जेफरीज ने कहा – ट्रंप वापस ले सकते हैं हाई टैरिफ, भारत में निवेशित रहने की दी सलाह
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिकी ब्रोकिंग फर्म जेफरीज ने कहा – ट्रंप वापस ले सकते हैं हाई टैरिफ, भारत में निवेशित रहने की दी सलाह

Revoi Editor
Last updated: August 18, 2025 6:19 pm
Revoi Editor
Published: August 18, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 अगस्त। अमेरिकी ब्रोकिंग फर्म जेफरीज का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों का यू-टर्न होना तय है। ब्रोकिंग फर्म ने साथ ही अपने ग्राहकों को भारत में बिकवाली करने की जगह खरीदारी की सलाह दी है।

ट्रंप की टैरिफ नीतियों का यू-टर्न होना तय

जेफरीज के प्रमुख एनालिस्ट क्रिस्टोफर वुड ने कहा कि उनके ग्राहक वर्तमान वैश्विक बाजार परिवेश और इस संभावना के कारण भारत में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि ट्रंप अंततः अपना रुख बदल देंगे।

यदि कोई ट्रंप के सामने खड़ा होता है तो उसे लाभ होता है

वुड ने कहा, ‘यह केवल कुछ समय की बात है और ट्रंप अपने रुख से पीछे हट जाएंगे, जो कि अमेरिका के हित में नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यदि कोई ट्रंप के सामने खड़ा होता है तो उसे लाभ होता है।’ उन्होंने स्पष्ट किया है कि ट्रंप की ओर से ब्रिक्स देशों के खिलाफ कोई भी एक्शन उन्हें डी-डॉलराइजेशन की ओर ले जाएगा। ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

डी-डॉलराइजेशन वह स्थिति है, जिसमें देश डॉलर की बजाय अन्य विदेशी मुद्राओं या घरेलू मुद्राओं में विदेशी व्यापार करना शुरू कर देते हैं। विश्लेषक ने कहा कि जेफरीज ने भारत पर, खासकर अपने एशिया (जापान को हटाकर) लांग-ओनली पोर्टफोलियो में लगातार तेजी का रुख बनाए रखा है।

भारत का पिछले 12 महीनों में सबसे खराब प्रदर्शन

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 15 वर्षों में वैश्विक उभरते बाजारों की तुलना में भारत ने पिछले 12 महीनों में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। ब्रोकिंग फर्म ने एशिया (जापान को हटाकर) में भारत पर ‘मार्जिनल ओवरवेट’ रुख भी बनाए रखा है। वुड ने कहा, ‘भारत एशिया में सबसे अच्छी दीर्घकालिक संरचनात्मक स्थिति का प्रतिनिधित्व करता है,  हालांकि बाजार उच्च मूल्यांकन और भारी इक्विटी आपूर्ति का सामना कर रहा है।’

अमेरिका की कमजोर नीतियों के खिलाफ फिर एकजुट हो रहे ब्रिक्स देश

भारतीय शेयर बाजार एक वर्ष की फॉरवर्ड अर्निंग के 20.2 गुना पर कारोबार कर रहे हैं, जो अक्टूबर, 2021 के उच्चतम स्तर 22.4 गुना से कम है। एनालिस्ट वुड ने कहा कि ब्रिक्स देश मुख्य रूप से अमेरिकी प्रशासन की विदेश नीति में एक वैचारिक ढांचे के अभाव के कारण फिर से एकजुट हो रहे हैं।

कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों की 25 से 29 अगस्त के बीच प्रस्तावित नई दिल्ली यात्रा को पुनर्निर्धारित किया जा सकता है। गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध खराब हो गए हैं। 27 अगस्त से अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लागू होने की धमकी दी गई है।

You Might Also Like

मायावती बोलींं – मुख्तार अंसारी की मौत की उच्‍चस्‍तरीय जांच जरूरी
Stock Market : लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
हॉकी सीरीज : भारत तीसरे टेस्ट में भी 1-2 से परास्त, ऑस्ट्रेलिया ने ली 3-0 की निर्णायक बढ़त
एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को संयुक्त रूप से भौतिकी में 2022 का नोबेल पुरस्कार
शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 163 अंक चढ़ा; डिफेंस शेयरों में तेजी, IT और रियल्टी पर दबाव
TAGGED:Jefferies advised to stay invested in IndiaTrump can withdraw high tariffsUS brokerage firm Jefferies
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?