1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. G20 डिनर के निमंत्रण पत्र पर बवाल, कांग्रेस ने ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ नाम पर जताई आपत्ति
G20 डिनर के निमंत्रण पत्र पर बवाल, कांग्रेस ने ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ नाम पर जताई आपत्ति

G20 डिनर के निमंत्रण पत्र पर बवाल, कांग्रेस ने ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ नाम पर जताई आपत्ति

0
Social Share

नई दिल्ली, 5 सितम्बर। राष्ट्रीय राजधानी में इसी सप्ताहांत आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के दौरान डिनर के लिए भेजे गए राष्ट्रपति के उस निमंत्रण पत्र पर विवाद छिड़ गया है, जिसमें ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा है। कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है तो भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तो यहां तक पूछ दिया कि कांग्रेस को इतनी आपत्ति क्यों है?

कांग्रेस का आरोप – यह राज्यों के संघ पर भी हमला है

दरअसल, राष्ट्रपति भवन की ओर से नौ सितम्बर को G20 रात्रिभोज के लिए ‘प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया’ की बजाय ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ के नाम पर निमंत्रण भेजे जाने पर कांग्रेस ने कहा कि यह ‘राज्यों के संघ’ पर भी हमला है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, ‘तो ये खबर वास्तव में सच है। राष्ट्रपति भवन ने नौ सितम्बर को होने वाले जी-20 डिनर के लिए जो न्योता भेजा है, उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है। संविधान के आर्टिकल 1 में लिखा है कि भारत जो कि इंडिया है एक राज्यों का समूह होगा। अब तो राज्यों के समूह पर भी हमला हो रहा है।’

नड्डा बोले – कांग्रेस को देश के सम्मान व गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों?

जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस को देश के सम्मान और गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है? भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को भारत माता की जय के उद्घोष से नफरत क्यों है? स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति। उसे तो बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है। कांग्रेस की देश विरोधी एवं संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भलीभांति जानता है।’

भारत बोलने में शर्म क्यों आ रही आपको?’

भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा, ‘भारत बोलने पर, भारत लिखने पर क्या दिक्कत है आपको? आपको क्यों शर्म आ रही है? कांग्रेस को स्पष्ट करना पड़ेगा कि कभी भारत माता की जय पर आपको ऐतराज है, वंदे मातरम पर ऐतराज है। यह कांग्रेस का संविधान विरोधी चेहरा है। हमारी मातृभूमि का नाम भारत है, संविधान में स्पष्ट किया गया है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इटली का चश्मा पहनकर कांग्रेस के लोगों का मानसिक दिवालियापन हो गया है। भारत देश के कण कण में है। इसे कोई मिटा नहीं सका है। ये जो नए-नए खिलजी आए हैं, ये भी मिटा नहीं पाएंगे।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code