hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रो कबड्डी लीग : यूपी योद्धा को भी प्लेऑफ का टिकट, अपने अंतिम मैच में यू मुंबा को दी मात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > प्रो कबड्डी लीग : यूपी योद्धा को भी प्लेऑफ का टिकट, अपने अंतिम मैच में यू मुंबा को दी मात
खेलहिन्दी

प्रो कबड्डी लीग : यूपी योद्धा को भी प्लेऑफ का टिकट, अपने अंतिम मैच में यू मुंबा को दी मात

Vinayak Barot
Last updated: February 17, 2022 11:38 pm
Vinayak Barot
Published: February 17, 2022
Share
SHARE

बेंगलुरु, 17 फरवरी। यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यू मुंबा को 35-28 से हराया और पटना पाइरेट्स के बाद प्लेऑफ का टिकट पाने वाली दूसरी टीम बन गई।

ह्वाइट फील्ड स्थित शेरेटन ग्रैंड में खेले गए दिन के पहले और लीग चरण के 124वें मैच में यूपी योद्धा ने शुरुआत से ही अग्रता बना ली थी और पहले हाफ में उसके पास 18-12 की लीड थी। हालांकि यू मुंबा ने भी जोर बांधा और उसने न सिर्फ स्कोर बराबर किया वरन एक समय 27-26 की बढ़त भी हासिल कर ली। फिलहाल अंतिम क्षणों में सुरेंदर गिल ने निर्णायक अंक बटोरे और अपनी जीत का फासला सात अंकों तक पहुंचाया।

सभी 22 मैच खेलकर यूपी योद्धा ने बटोरे 68 अंक

यूपी योद्धा ने अपने सभी 22 मैच खेलकर 68 अंक अर्जित किए और अग्रणी पटना पाइरेट्स (20 मैचों में 80 अंक) व दबंग दिल्ली (20 मैचों में 65 अंक) के बीच खेले जाने वाले दिन के अंतिम मैच से पहले दबंग दिल्ली को पछाड़ते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। लीग चरण के अपने अभियान में यूपी ने 10 मैच जीते, नौ में उसे हार मिली जबकि तीन मुकाबले टाई छूटे।

यू मुंबा की चुनौती समाप्त

दूसरी तरफ यू मुंबा को उसके 21वें मैच में एक अंक मिला क्योंकि सात या उससे कम अंकों की पराजय पर हारने वाली टीम को एक अंक दिया जाता है। फिलहाल मुंबई की टीम प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो गई गई है क्योंकि अब अपने अंतिम मैच से वह प्लेऑफ में प्रवेश के लिए पर्याप्त अंक नहीं बटोर पाएगा। 54 अंकों के साथ नौवें स्थान पर चल रही मुंबइया टीम ने अब तक सात मैच जीते हैं तो नौ मैचों में उसे पराजय का सामना करना पड़ा है और पांच मुकाबले टाई छूटे हैं।

हरियाणा स्टीलर्स पर जीत से बेंगलुरु बुल्स तीसरे स्थान पर

इस बीच दिन के दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 46-24 से हराकर अपने सभी 22 मैचों में 11वीं जीत अर्जित की और पटना बनाम दिल्ली मैच से पहले अंक तालिका में दबंग दिल्ली को चौथे स्थान पर धकेलने के साथ 66 अंक लेकर खुद तीसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं हरियाणा स्टीलर्स 21 मैचों में आठवीं हार के बाद 63 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। लीग चरण की शीर्ष छह टीमें प्लेऑफ का टिकट हासिल करेंगी।

You Might Also Like

हाथरस कांड को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- ये ‘मानसिक बलात्कार’ से कम नहीं
टीम इंडिया ने 4-1 के अंतर से जीती टी20 सीरीज, रोमांचक संघर्ष में ऑस्ट्रेलिया ने 6 रन से गंवाया अंतिम मैच
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 776 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के निकट
विपक्षी गठबंधन को मिली शानदार सफलता पर राहुल गांधी ने कहा – I.N.D.I.A. ने देश को दिया एक नया विज़न
Stock Market: हल्की तेजी के साथ सपाट खुला शेयर बाजार, मेटल और आईटी शेयरों में दिखी बढ़त
TAGGED:BENGALURUPlayoff TicketPro Kabaddi LeagueU MumbaUP Yoddha
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?