hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: UP Weather Alert: आज राजधानी लखनऊ समेत यूपी के 44 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > UP Weather Alert: आज राजधानी लखनऊ समेत यूपी के 44 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

UP Weather Alert: आज राजधानी लखनऊ समेत यूपी के 44 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट

Vinayak Barot
Last updated: June 20, 2023 11:05 am
Vinayak Barot
Published: June 20, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 20 जून। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण अब पूर्वांचल में भी राहत की बौछार शुरू हो गई है। सोमवार को कानपुर, हरदोई में बूंदाबांदी हुई वहीं, लखनऊ में हल्की फुहार से तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को छह जिलों में भारी बारिश व 44 जिलों में आंधी-तूफान व बिजली कड़कने की आशंका के बीच येलो अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अब बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का प्रभाव शुरू हो गया है।अगले पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है जबकि 20 व 21 जून को भी मामूली बारिश हो सकती है। वहीं 23 जून को भारी बारिश तथा 24 व 25 को भी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आंचलिक विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक मो. दानिश ने बताया कि 20 व 21 जून को दक्षिण-पश्चिमी यूपी में अधिकांश जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की बारिश होगी।

वहीं इस दौरान कुछ जगहों पर भारी से बेहद भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। मंगलवार से तापमान में भी गिरावट शुरू हो जायेगी। अगले सात दिनों में पूर्वांचल के जिलों में अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।

आगरा में 31.1 डिग्री पहुंचा पारा
पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश होने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। सोमवार को आगरा में सर्वाधिक 11.2 मिमी, झांसी में 11.0 मिमी व अलीगढ़ में 2.4 मिमी बारिश हुई है। वहीं तापमान की बात करें तो आगरा 31.1 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। इसके बाद अलीगढ़ में 33.8 मिमी व झांसी में 33.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं 43.8 डिग्री अधिकतम तापमान के प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। दूसरे नंबर पर वाराणसी में 43.6 डिग्री व बस्ती में 43.5 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ।

लू को लेकर आज इन शहरों में ऑरेंज अलर्ट – प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर व आसपास के क्षेत्र।

बारिश-आंधी तूफान को लेकर इन शहरों में येलो अलर्ट :-

20 जून – भारी बारिश को लेकर – इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र। आंधी-तूफान व बिजली कड़कने को लेकर – बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र।

21 जून – इन जिलों में बारिश के आसार – जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र। आंधी-तूफान का पूर्वानुमान : बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र।

You Might Also Like

FIFA विश्व कप 2026 : दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार राउंड ऑफ 32 में पहुंचा
अफगानिस्तान व पाकिस्तान ने व्यापक युद्धविराम पर किए हस्ताक्षर, समझौते में कतर व तुर्की की अहम भूमिका
कर्नाटक : बसवराज बोम्मई ने संभाली बागडोर, राजभवन में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
पाकिस्तान : हाईजैक ट्रेन से 155 बंधकों को कराया गया रिहा, 27 विद्रोही ढेर,  पाक सेना व BLA के बीच लड़ाई जारी
आईपीएल-19 : रनों की बारिश के बीच थमा गुजरात टाइटंस का विजय रथ, KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
TAGGED:Amrit VicharBiparjoy stormMeteorological Departmentpurvanchalstorm-stormUP NEWS
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?