यूपी: स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, वकील बनकर आए शख्स को समर्थकों ने जमाकर लात-घूंसों से पीटा

लखनऊ, 21 अगस्त। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को सपा के महासम्मेलन में भाग लेने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक शख्स ने जूता फेंका, जो वकील बनकर आया था। मड़ियांव के रहने वाले युवक को सपाइयों ने खूब पीटा। जैसे तैसे पुलिस पकड़कर ले गई। हमले में स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बचे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का यूपी की राजनीति में बड़ा नाम है। कभी बसपाई कहे जाने वाले मौर्य ने बीजेपी का दामन थामा फिर बीजेपी को टाटा, बाय-बाय बोलकर अखिलेश की साइकिल पर सवार हो गए। स्वामी प्रसाद मौर्य का करीब चार दशक का लंबा राजनीतिक करियर है और वो यूपी की राजनीति में धमक रखने वाले राजनेता माने जाते हैं।

बता दें इससे पहले रविवार को घोसी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर अदरी बाजार में कुछ लोगों ने काली स्याही फेंकी थी। दारा हाल ही में सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular