hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : सीने में तेज दर्द के बाद नोएडा के अस्पताल में भर्ती हुए हिमाचल के राज्यपाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी : सीने में तेज दर्द के बाद नोएडा के अस्पताल में भर्ती हुए हिमाचल के राज्यपाल
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : सीने में तेज दर्द के बाद नोएडा के अस्पताल में भर्ती हुए हिमाचल के राज्यपाल

Vinayak Barot
Last updated: February 27, 2023 3:14 pm
Vinayak Barot
Published: February 27, 2023
Share
SHARE

नोएडा, 27 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। राजयपाल का नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी धर्म पत्नी जानकी शुक्ला के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।

इसके कुछ देर बाद उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीती 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेने के बाद अपने पहले दिल्ली दौरे पर हैं शिव प्रताप शुक्ला। इस दौरान रविवार को ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राजधानी में कईं बड़े नेताओं से मुलाकात की। राज्यपाल ने दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह से भी मुलाकात की।

साथ ही राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी मौजूद रहीं। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत अब पूरी तरह स्थिर है। रविवार देर रात करीब 9 बजे वे अस्पताल में भर्ती हुए थे। सामान्य टेस्ट के बाद राज्यपाल को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकेगी।

You Might Also Like

भारी बर्फबारी के चलते वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद, पैदल मार्ग में भी हुई फिसलन
भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 2 दिनों बाद फिर 30 हजार के पार
किसानों को फायदा : केंद्र सरकार ने प्याज पर लागू 20% निर्यात शुल्क खत्म किया
Iran-Israel War: हमले के बाद बोले ट्रम्प- ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए
किसान आंदोलन : कृषि मंत्री तोमर फिर बातचीत को तैयार, मीनाक्षी बोलीं – आंदोलनकारी किसान नहीं, मवाली हैं
TAGGED:ChestgovernorHimachalNoida HospitalPainrecruitmentSharpup
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

महेश मांजेकर बोले – ‘केजीएफ 2’ ने कन्‍नड़ फिल्‍म इंडस्‍ट्री को खत्‍म होने से बचा लिया

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 16, 2022
यूपी में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का निर्देश – बड़े बकाएदारों की उड़ा दें नींद, 3 मैसेज के बाद काट दी जाएगी बिजली
नागपुर टेस्ट : कप्तान रोहित शर्मा ने शतक का सूखा खत्म करने के साथ रचा इतिहास, 144 रनों तक पहुंची भारत की बढ़त
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज नरीमन की कानून मंत्री रिजिजू को दो टूक – तब तो ‘रसातल में चला जाएगा देश’
यूपी : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मनीष हत्याकांड केस, छह पुलिसकर्मियों पर है आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?