hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी सरकार की तैयारी : मानसून से पहले 31 मई तक सभी मंडलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी सरकार की तैयारी : मानसून से पहले 31 मई तक सभी मंडलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की तैयारी : मानसून से पहले 31 मई तक सभी मंडलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश

Revoi Editor
Last updated: May 16, 2026 1:19 am
Revoi Editor
Published: May 16, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 15 मई। उत्तर प्रदेश में आगामी मानसून को देखते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, नालों की सफाई, तटबंधों की सुरक्षा और बाढ़ सुरक्षा समितियों के गठन जैसे कदमों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में 31 मई तक एकीकृत बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इन्हें एक जून से संचालित किया जा सके।

4 हजार किलोमीटर तटबंध किए गए सुरक्षित

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अनुसार, इस वर्ष रिकॉर्ड गति से कार्य करते हुए अब तक लगभग चार हजार किलोमीटर लंबे तटबंधों को सुरक्षित किया गया है। नदियों और नालों के किनारे बसे गांवों तथा कृषि भूमि को कटान से बचाने के लिए 300 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। विभाग का दावा है कि इन परियोजनाओं को 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

कटाव रोकने के लिए पिचिंग और जियो-बैग्स का इस्तेमाल

संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में कटाव निरोधक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। नदियों के किनारों पर पत्थरों की पिचिंग और जियो-बैग्स के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

16 हजार किलोमीटर नालों की सफाई पूरी

विभाग के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निबटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम पर विशेष फोकस किया गया है। मार्च, 2026 तक 16 हजार किलोमीटर से अधिक लंबाई में नालों की सिल्ट सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। बारिश शुरू होने से पहले शेष संवेदनशील स्थानों पर भी सफाई पूरी कर ली जाएगी। इससे भारी बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु रहेगी और गांवों, बस्तियों तथा फसलों को जलभराव से बचाने में मदद मिलेगी।

24 घंटे सक्रिय रहेंगे बाढ़ नियंत्रण कक्ष

लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी 18 मंडलों में स्थापित होने वाले एकीकृत बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से 15 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। इन केंद्रों के माध्यम से जलस्तर की रियल टाइम निगरानी की जाएगी और आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गांवों में गठित की जा रहीं ‘बाढ़ सुरक्षा समितियां’

सामाजिक स्तर पर भी विभाग अपनी तैयारियों को मजबूत कर रहा है। ग्रामीण इलाकों में ‘बाढ़ सुरक्षा समितियां’ गठित की जा रही हैं। इन समितियों में जूनियर इंजीनियर, ग्राम प्रधान, लेखपाल और अन्य स्थानीय लोगों को शामिल किया जा रहा है। इनकी जिम्मेदारी बाढ़ या आपदा की स्थिति में तत्काल सूचना पहुंचाने और राहत कार्यों में सहयोग देने की होगी।

You Might Also Like

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी मुख्य न्यायाधीश, मांग रहा था पुलिस मुख्यालय से गुप्त जानकारी
सुराज इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानें क्यों?
पाकिस्तान : बलूचिस्तान में अनियंत्रित बस गहरी खाई में गिरी , 20 यात्रियों की मौत, 10 अन्य घायल
पंचतत्व में विलीन हुए बिशन सिंह बेदी, बेटे अंगद ने नम आखों से दी अंतिम विदाई
भाजपा सीईसी की बैठक कल से, पीएम मोदी, नड्डा व शाह की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नामों पर होगा अंतिम फैसला
TAGGED:Ahead of the MonsoonDirectives to Establish Flood Control RoomsFlood Control Rooms by May 31UP Government's Preparedness
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने की बैठक, दिए ये जरूरी निर्देश

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 2, 2023
आनंद चंदोला मीडिया खेल महोत्सव : संतोष, संदीप व रावत को शतरंज में संयुक्त अग्रता
પશ્ચિમ બંગાળ: દુર્ગાપૂજાના સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમો માટે મમતા બેનર્જીએ આપી લીલી ઝંડી , માનવા પડશે આ નિયમો
यूपी में बुधवार की शाम एक घंटे के लिए खुलेंगे सभी स्कूल, बच्चों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का दिखाया जाएगा सजीव प्रसारण
डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया सबसे अच्छा इंसान, बोले मेरे दोस्त हैं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?