hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : सीएम योगी ने वाराणसी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया शुभारम्भ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी : सीएम योगी ने वाराणसी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया शुभारम्भ
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : सीएम योगी ने वाराणसी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया शुभारम्भ

Revoi Editor
Last updated: July 8, 2026 2:25 pm
Revoi Editor
Published: July 8, 2026
Share
SHARE

वाराणसी, 8 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अंतिम दिन बुधवार को बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना से 12 लाख शिक्षक, रसोइयां आदि कार्मिक लाभान्वित होंगे।

कैशलेस चिकित्सा योजना से 12 लाख शिक्षक, रसोइयां आदि कार्मिक लाभान्वित होंगे

कार्यक्रम में बच्चों के लिए जूते मोजे, बैग, स्टेशनरी आदि सामग्री हेतु डीबीटी के माध्यम से धनराशि का अन्तरण तथा शिक्षकों एवं कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के साथ एमओयू का आदान–प्रदान किया गया।

प्रदेश के 1.10 करोड़ से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1320 करोड़ रुपये हस्तांतरित

सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘काशी की पवित्र धरा पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत करता हूं। भारत की सांस्कृतिक राजधानी, आध्यात्मिक परंपरा की धरा से योजना का शुभारंभ इस योजना को ऊंचाई पर ले जाएगा।’ उन्होंने प्रदेश के एक करोड़ 10 लाख से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1320 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण कर सभी को बधाई दी।

'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के शुभारंभ हेतु जनपद वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/LrgBcUaqof

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 8, 2026

बच्चों की नींव मजबूत होगी, तभी भारत सशक्त होगा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बच्चे अबोध होते हैं, उनको सही राह दिखना शिक्षक का राष्ट्रीय दायित्व के साथ उनका कर्तव्य भी है। कोई बच्चा बेहतर शिक्षा से छूटने नहीं पाए ये सभी नागरिकों के साथ अनुदेशकों, शिक्षकों का दायित्व है। निपुण भारत अभियान से बच्चों की शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार हुआ है। निपुण भारत अभियान से हर बच्चे को उसके क्षेत्र में पारंगत किया जाएगा। नींव मजबूत होगी, तभी हम बड़ी मजबूत इमारत खड़ी कर सकते हैं। ऐसे ही बच्चों की नींव मजबूत होगी, तभी भारत सशक्त होगा।

SBI के साथ मिलकर शिक्षकों को इंश्योरेंस कवर देने के सुविधा शुरू

उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ मिलकर शिक्षकों को इंश्योरेंस कवर देने के सुविधा की शुरुआत हुई है। शिक्षक बच्चों पर ध्यान दें, विद्यालय का वातावरण स्वच्छ, सुंदर हो जो देश के भविष्य को गढ़ने वाला दिखे। याद रखना विकसित भारत की संकल्पना केवल शिक्षा से हो संभव होगा। उक्त लक्ष्य के दृष्टिगत ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है।

pic.twitter.com/LDw4cWyg47

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 8, 2026

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बीच में बीमारू राज्य बना दिया गया था, लेकिन पिछले नौ वर्षों के डबल इंजन सरकार की मेहनत ने उत्तर प्रदेश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। शिक्षा में किया गया निवेश कभी बेकार नहीं होता। आज प्रदेश में नकल मुक्त शिक्षा का वातावरण खड़ा किया गया है। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। हमे देश के भविष्य तथा उसकी अखंडता के साथ खिलवाड़ करने की किसी को छूट नहीं देनी होगी। हमारे आदर्श आचार्य चाणक्य, पंडित मदन मोहन मालवीय जी होने चाहिए ताकि कोई भी ताकतें अपनी आंख उठाकर देख न सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सरकार द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई, जिससे विद्यालयों में बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया। अंत में उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई इन तीन योजनाओं से सभी सम्बन्धित को समुचित लाभ मिलेगा। उसके लिए पूरे प्रदेश के सभी शिक्षकों को मै बधाई देता हूं। सरकार शिक्षक से केवल अनुशासित वातावरण एवं बच्चों को बेहतर शिक्षा की अपेक्षा करती है ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो।’

You Might Also Like

पीएम मोदी ने चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव और देश के अन्य हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी की समीक्षा की
इमरान खान का आरोप – ‘सेना प्रमुख मेरे साथ दुश्मन जैसा व्यवहार कर रहे’
संसदीय प्रणाली में लोक लेखा समिति का महत्वपूर्ण स्थान : राष्ट्रपति कोविंद
भारत में कोरोना संकट : इलाजरत मरीजों की संख्या 6 माह बाद सबसे कम, लगभग 3 लाख एक्टिव केस
पंजाब के तरनतारन में पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, नहीं हो हमलावरों की पाई पहचान
TAGGED:Cashless Medical Facility for teachers launchedCM Cashless Medical Facilitycm yogi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?