यूपी भाजपा ने जारी की जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची, 26 जिलों में रोकी गई प्रक्रिया

लखनऊ, 16 मार्च। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज नए जिलाध्यक्षों और नए महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा को यूपी में कुल मिलाकर 98 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष नियुक्त करने हैं। लेकिन 26 जिलों में अध्यक्ष पद और महानगर अध्यक्ष पद की प्रक्रिया रोकी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में राजधानी लखनऊ में विजय मौर्य जिलाध्यक्ष बने हैं जबकि आनंद द्विवेदी महानगर अध्यक्ष बने हैं, जिन्हें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह का करीबी माना जाता है।

मेरठ से विवेक रस्तोगी, अमेठी से सुधांशु शुक्ला, फिरोजाबाद से सतीश दिवाकर, बुलंदशहर से विकास चौहान, हरदोई से अजीत सिंह बबन, कुशीनगर से दुर्गेश राय, उन्नाव से अनुराग अवस्थी, रामपुर से हरीश गंगवार, कासगंज से नीरज शर्मा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

नोएडा में महेश चौहान को भाजपा का महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है और गौतमबुद्धनगर जिले में अभिषेक शर्मा को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। ललितपुर से हरीश चंद्र रावत, गाजीपुर से ओम प्रकाश राय, मैनपुरी से ममता राजपूत और मुरादाबाद से आकाश पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

गोरखपुर से जनार्दन द्विवेदी जिलाध्यक्ष और देवेश श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष, आजमगढ़ में ध्रुव कुमार सिंह, संतकबीरनगर में नीतू सिंह, महाराजगंज में अशोक उर्फ संजय पांडेय, बस्ती में विवेकानंद मिश्र, मऊ में रामाश्रय मौर्य, बलिया में संजय मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं गाजियाबाद में चैनपाल सिंह को जिलाध्यक्ष और मयंक गोयल को महानगर अध्यक्ष, संभल में हरेंद्र चौधरी, बिजनौर में भूपेंद्र सिंह चौहान, मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी, सहारनपुर महानगर में शीतल विश्नोई को जिम्मेदारी मिली है। बदायूं से राजीव गुप्ता और बरेली से सोमपाल शर्मा जिलाध्यक्ष और अधीर सक्सेना महानगर अध्यक्ष चुने गए हैं।

बहराइच से सर्वेश कठेरिया, मथुरा से राजू यादव, कन्नौज से वीर सिंह भदौरिया, कासगंज से नीरज शर्मा, रायबरेली से बुद्धिलाल, लालगंज से विनोद राजभर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं इटावा से अनूप गुप्ता, झांसी महानगर से प्रदीप पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया है। आगरा में महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता को मिली है।

सीएम योगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा – “उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्षों को हार्दिक बधाई! मुझे विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों को कायम रखते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे तथा उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन के माननीय प्रधानमंत्री के मिशन को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। आप सभी को उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं!”

जिलेवार भाजपा अध्यक्षों की पूरी सूची :

  • बुलंदशहर – विकास चौहान (रिपीट)
  • इटावा (जिला) – अरुण कुमार गुप्ता अन्नू
  • गाजीपुर – ओम प्रकाश राय
  • ललितपुर – हरिश्चंद्र रावत
  • अमेठी – सुधांशु शुक्ला
  • आगरा (महानगर) – राजकुमार गुप्ता
  • आगरा (जिला) – प्रशांत पूनिया
  • मुरादाबाद (जिला) – आकाश पाल (रिपीट)
  • मुरादाबाद (महानगर) – गिरीश भंडूला
  • कासगंज – नीरज शर्मा
  • गाजियाबाद (महानगर) – मयंक गोयल
  • लखनऊ (जिला) – विजय मौर्य
  • महराजगंज – संजय पांडे
  • उन्नाव (जिला) – अनुराग अवस्थी
  • रायबरेली – बुद्धि लाल
  • नोएडा एवं गौतम बुद्ध नगर (जिला) – अभिषेक शर्मा
  • नोएडा (महानगर) – महेश चौहान
  • लखनऊ (जिला) – विजय मौर्य
  • लखनऊ (महानगर) – आनंद द्विवेदी
  • सोनभद्र – नंदलाल गुप्ता
  • मेरठ (महानगर) – विवेक रस्तोगी
  • गोरखपुर (जिला) – जनार्दन तिवारी
  • गोरखपुर (महानगर) – देवेश श्रीवास्तव
  • आजमगढ़ – ध्रुव सिंह
  • लालगंज – विनोद राजभर
  • बस्ती – विवेकानन्द मिश्र
  • भदोही – दीपक मिश्रा
  • कानपुर दक्षिण – शिवराम सिंह
  • प्रतापगढ़ (जिला) – आशीष श्रीवास्तव (रिपीट)
  • रामपुर – हरीश गंगवार
  • मैनपुरी – ममता राजपूत
  • फर्रुखाबाद – फतेह चंद्र वर्मा
  • मथुरा (जनपद) – निर्भय पांडे
  • मथुरा (महानगर) – राजू यादव
  • बहराइच – ब्रजेश पांडे (रिपीट)
  • सुल्तानपुर – सुशील त्रिपाठी
  • औरैया – सर्वेश कठेरिया
  • बलरामपुर – रवि मिश्रा
  • गोण्डा – अमर किशोर कश्यप
  • श्रावस्ती – मिश्रीलाल वर्मा
  • कानपुर उत्तरी (महानगर) – अनिल दीक्षित
  • कानपुर देहात (जिला)  – रेणुका सचान
  • कानपुर देहात (महानगर) – उपेन्द्र नाथ पासवान
  • कन्नौज – वीर कुमार सिंह भदौरिया
  • संतकबीरनगर – नीतू सिंह
  • महराजगंज (वैकल्पिक उल्लेख) – अशोक उर्फ ​​संजय पांडे
  • मऊ – रामाश्रय मौर्य
  • बलिया – संजय मिश्रा
  • प्रयागराज (गंगा पार क्षेत्र) – निर्मला पासवान
  • प्रयागराज (यमुना-पार क्षेत्र) – राजेश शुक्ला
  • प्रयागराज (महानगर) – संजय गुप्ता
  • मछलीशहर – अजय कुमार सिंह
  • महोबा – मोहनलाल कुशवाह
  • चित्रकूट – महेंद्र कोटार्य
  • संभल (जिला) – चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू (रिपीट)

गौरतलब है कि भाजपा में अब तक लखनऊ से सूची जारी होती थी, लेकिन इस बार पार्टी आलाकमान ने नई प्रक्रिया अपनायी है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बैठक के बाद नामों का एलान किया गया। इसके लिए हर जिला मुख्यालय पर तैयारी रही। जिला मुख्यालयों पर सार्वजनिक रूप से नाम का एलान किया गया। जिन प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं हुआ, उनके विरोधी तेवर के तहत भी पार्टी अलर्ट मोड में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular