hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी बजट सत्र : दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी बजट सत्र : दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी बजट सत्र : दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Revoi Editor
Last updated: February 3, 2024 6:55 pm
Revoi Editor
Published: February 3, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 3 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही शनिवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। शाहजहांपुर जिले की ददरौल सीट से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह और बलरामपुर जिले की गैंसड़ी सीट से सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव को श्रद्धांजलि दी गई। ये दोनों मौजूदा विधानसभा के सदस्य थे। सिंह का गत पांच जनवरी को, जबकि डॉ. यादव का 26 जनवरी को निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दोनों मौजूदा सदस्यों के साथ-साथ छह पूर्व सदस्यों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा,”मानवेंद्र सिंह का निधन हम सभी के लिए दुखद है। वह दो बार विधायक रहे थे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। उनकी कमी सदन में हमेशा खलेगी।”

योगी आदित्यनाथ ने डॉ. यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ”उनके निधन से हम सभी दुखी हैं। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रसार के लिए उल्लेखनीय काम किया। उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए।”

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पूर्व सदस्य मोबिन अहमद आजमी, सतीश चंद्र, जटा शंकर सिंह, मोहम्मद इरशाद खान, जगदीश गांधी और सुरेश संगल को भी श्रद्धांजलि दी। सपा, अपना दल (एस), रालोद, सुभासपा (ओम प्रकाश राजभर), कांग्रेस (आराधना मिश्रा) और जनसत्ता दल (रघुराज प्रताप सिंह) के नेताओं ने भी दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मानवेंद्र सिंह के निधन से प्रदेश ने एक कुशल राजनीतिक नेता और समाजसेवी खो दिया। दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए सदन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन भी रखा।

You Might Also Like

एशियाई बैडमिंटन : सात्विकसाईराज व चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल में पहली बार भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
मध्य प्रदेश : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, 17% मानदेय बढ़ाने की सहमति के बाद काम पर लौटे डॉक्टर
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने का डर, आजम खान ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
विदेश मंत्री जयशंकर ने फिर कहा – बॉर्डर पर सीमा समझौते का उल्लंघन कर रहा चीन
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों के हमले में 9 लोगों की मौत, 10 घायल
TAGGED:Assembly proceedings adjournedtributes to deceased membersUP Budget Session
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ભણવા માટે ઉંચા વૃક્ષો અને પર્વત પર ચડી રહ્યાં છે આ ગામના વિદ્યાર્થીઓ, શું આ વાત વ્યાજબી છે?

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 8, 2020
मोदी कैबिनेट का फैसला : कोरोना से निबटने को 23,000 करोड़ काइमरजेंसी हेल्थ पैकेज, किसानों को भी फायदा
अखिलेश ने साधा निशाना – आजम खान को मुसलमान होने की मिल रही सजा, लोगों को डराने का खेल खेला जा रहा
जम्मू-कश्मीर : राज्य क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ईडी के सामने पेश
અરુણાચલ પ્રદેશની ચીન બોર્ડર ખાતે ભારતીય સેના-વાયુસેના ઓક્ટોબરમાં કરશે યુદ્ધાભ્યાસ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?