महाराष्ट्र में अनोखी शादी : जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी

मुंबई,4 दिसम्बर। महाराष्ट्र में जुड़वां बहनों की एक ही व्यक्ति से शादी का अनोखा मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलापुर के मालशिराज तालुका स्थित अकलुज में यह शादी शुक्रवार को संपन्न हुई। दिलचस्प यह रहा कि इस शादी के लिए दोनों बहनों और लड़के के परिवार भी राजी हो थे।

सोलापुर पुलिस ने दूल्हे अतुल के खिलाफ दर्ज किया केस

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक तरफ लोग इस शादी के कानूनी और सही होने को लेकर तमाम तरह के सवाल पूछ रहे हैं तो दूसरी तरफ कई लोग इस पर मीम्स और चुटकुले पोस्ट कर रहे हैं। वहीं जुड़वां बहनों से शादी रचाने पर पुलिस ने दूल्हे अतुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी सोलापुर शिरीष सरदेशपांडे ने इसकी जानकारी दी।

आईटी इंजीनियर हैं बहनें

शादी रचाने वाली जुड़वा बहनों के नाम पिंकी और रिंकी हैं। दोनों आईटी इंजीनियर्स हैं और मुंबई में काम करती हैं। दोनों बहनों ने अतुल नाम के शख्स से शादी रचाने का फैसला किया। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि दोनों अतुल के साथ बचपन से एक ही घर में रहती आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों जुड़वा बहनों की शक्ल-सूरत भी एक जैसी है।

बीमारी के दौरान हुआ संपर्क

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले पिता के गुजर जाने के बाद दोनों बहनें अपनी मां के साथ रहती थीं। मालशिराज तालुका का अतुल इसी दौरान उनके संपर्क में आया था। एक बार दोनों बहनों और उनकी मां की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। इस दौरान अतुल ही उनको कार में लेकर डॉक्टर के यहां गया था। इसी दौरान अतुल की दोनों बहनों से घनिष्ठता हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular