केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बी संजय कुमार का बेटा भगीरथ पॉक्सो केस में गिरफ्तार
हैदराबाद, 16 मई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे, बंडी भगीरथ को शनिवार रात उनके खिलाफ दर्ज पॉक्सो केस में गिरफ्तार कर लिया गया। तेलंगाना हाई कोर्ट के भगीरथ को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार करने के एक दिन बाद यह गिरफ्तारी की गई।
साइबराबाद सीपी रमेश रेड्डी ने बताया कि बंडी भगीरथ को पॉक्सो केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। भगीरथ को नरसिंगी में पुलिस अकादमी के पास से हिरासत में लिया गया। उन्हें अभी पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन में शिफ्ट किया जा रहा है।
संजय कुमार बोले – कानून के सामने हर कोई बराबर
इस बीच, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने बताया कि उन्होंने कानून का सम्मान करते हुए अपने बेटे भागीरथ को पुलिस को सौंप दिया। भगीरथ पर लगे आरोपों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानूनी सिस्टम के प्रति सम्मान के कारण उन्होंने अपने कानूनी सलाहकार के जरिए आज पूछताछ के लिए अपने बेटे को पुलिस के सामने सरेंडर करने में मदद की।
భగీరథ్ అరెస్ట్ కాలేదు…తానే స్వయంగా పోలీసుల విచారణకు హాజరయ్యారు
ఇద్దరు న్యాయవాదుల సమక్షంలో పేట్ బషీరాబాద్ పోలీస్ స్టేషన్ కు వెళ్లిన భగీరధ్ https://t.co/m1sEvTagqk pic.twitter.com/caxIlxUgip
— Bandi Sanjay Kumar (@bandisanjay_bjp) May 16, 2026
करीमनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय ने इस बात पर जोर दिया कि हर किसी को कानून मानना होगा। उन्होंने दोहराया कि कानून के सामने हर कोई बराबर है चाहे वह उनका अपना बच्चा हो या कोई आम नागरिक।
गौरतलब है कि पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ गत आठ मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया था। शिकायत नाबालिग लड़की की मां ने दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भगीरथ ने उनकी लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।
