आईपीएल-19 : रनों की बारिश के बीच थमा गुजरात टाइटंस का विजय रथ, KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
कोलाकाता, 16 मई। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में प्लेऑफ का टिकट पाने के नजदीक जा पहुंचीं अग्रिम कतार की टीमों को लगातार तीसरे दिन झटका लगा। इस क्रम में ताजा शिकार शनिवार की रात गुजरात टाइटंस (GT) हुआ, जिसका लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला थम गया। वहीं मैच के दौरान दिखे कुल छह विस्फोटक पचासों और दो शतकीय भागीदारियों के साथ हुई रनों की बारिश के बीच 29 रनों की जीत से तीन बार के पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खुद नॉकआउट दौर में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं।
#KKR stay alive! 💜👏
After posting a mammoth total, the bowlers ensured the hosts secured two crucial points to keep their Race to Playoffs hopes alive! 🔥
WATCH FULL HIGHLIGHTS 👉 https://t.co/NVCrj88wN4 pic.twitter.com/LtOt1p2V5y
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 16, 2026
Snap the streak. Defend the home. Stay in the race 💜#KKR ends #GT's flawless run and ensures they are still fighting for that top 4 spot 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/m8jevRTt29#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvGT | @KKRiders pic.twitter.com/3brkKY8DsW
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026
एलन, रघुवंशी व ग्रीन के विस्फोटक पचासे, केकेआर ने जीटी के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड स्कोर
ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य केकेआर ने ओपनर फिन एलन (93 रन, 35 गेंद, 10 छक्के, चार चौके), अग्निकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन, 44 गेंद, सात छक्के, चार चौके) व कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन, 28 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के तूफानी अर्धशतकीय प्रहारों से दो विकेट पर ही 247 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। वस्तुतः टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में यह किसी टीम का सर्वोच्च स्कोर था।
Score: 9️⃣3️⃣. Entertainment: 💯
Finn Allen was in 𝙈𝙊𝙊𝘿 tonight 🔥💜
Relive his knock ▶️ https://t.co/TjzFoyyH4P#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvGT pic.twitter.com/IwXQItza7G
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026
गिल, बटलर व सुदर्शन के अर्धशतकीय प्रयासों के बावजूद टाइटंस नहीं पा सके लक्ष्य
कठिन लक्ष्य के सामने कप्तान शुभमन गिल (85रन, 49 रन, सात छक्के, पांच चौके), जोस बटलर (57 रन, 35 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) व बल्लेबाजी के दौरान चोट के कारण दो बार क्रीज पर उतरे ओपनर साई सुदर्शन (नाबाद 53 रन, 28 गेंद, तीन छक्के, छह चौके) की त्वरित अर्धशतकीय कोशिशों के बावजूद गुजरात की टीम चार विकेट पर 218 रनों तक ही पहुंच सकी।
लगातार 5 जीत के बाद हारा गुजरात, अब भी 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर
फिलहाल गुजरात टाइटंस लगाातार पांच जीत के बाद मिली पराजय के बावजूद 13 मैचों में आठ जीत से 16 अंक लेकर गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB, 12 मैचों में 16 अंक) के पीछे दूसरे स्थान पर बना हुआ है और उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अंतिम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK, 12 मैचों में 12 अंक) को हराना ही होगा।
𝐊𝐊𝐑 𝐢𝐬 𝐚𝐥𝐢𝐯𝐞 & 𝐤𝐢𝐜𝐤𝐢𝐧𝐠! 💪
With teams separated by the barest of margins, every single match from here is a blockbuster event! 🎡#TATAIPL #KKRvGT pic.twitter.com/plsEgaQjrx
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 16, 2026
केकेआर की पांचवीं जीत, डीसी को पीछे छोड़ सातवें स्थान पर
वहीं शुरुआती छह मैचों में पांच हार के चलते काफी समय तक फिसड्डी रही कलकतिया टीम लगातार चार व कुल पांचवीं जीत के सहारे 12 मैचों में 11 अंक बटोर चुकी है और दिल्ली कैपिटल्स (DC, 12 मैचों में 10 अंक) को पछाड़ने के साथ सातवें स्थान आ गई है। इस परिणाम से गुजरात के खिलाफ पिछली हार का हिसाब चुकाने वाले कोलकाता को हालांकि प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए बचे दो मैचों में क्रमशः मुंबई इंडियंस (MI) व DC पर जीत के साथ ही टॉप ब्रैकेट की टीमों की हार की भी कामना करनी होगी।
Over the ropes. Again and again and again. 😮💨#KKR smashed 22 sixes to etch their name in the record books 💜
WATCH THEM ALL: https://t.co/DLX5C0NoxB#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvGT | @KKRiders pic.twitter.com/3s6JUMXj8K
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026
एलन ने 265.71 के स्ट्राइक-रेट से रन तोड़े, अंगकृष संग 41 गेंदों पर उड़ाए 95 रन
मुकाबले की बात करें तो फिन एलन ने 265.71 के स्ट्राइक-रेट से चौकों व छक्कों की भरमार वाले तूफानी अंदाज के बीच KKR के लिए माहौल तैयार किया। मौजूदा सत्र में दूसरी बार 50+ की स्कोर करने वाले फिन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (14 रन, 14 गेंद, एक छक्का, एक चौका) संग 24 गेंदों पर 44 रन ठोके। मो. सिराज (1-50) ने रहाणे को बोल्ड मारा तो रघुवंशी के साथ 41 गेंदों पर 95 रन उड़ाने के बाद फिन 12वें ओवर में साई किशोर (1-38) के शिकार बने।
A complete and utter demolition job at Eden Gardens 🔥
Updates ▶️ https://t.co/m8jevRTt29#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvGT pic.twitter.com/937iZPcOnQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026
रघुवंशी व ग्रीन ने 53 गेंदों पर ठोके 108 रन
फिलहाल इसके बाद रघुवंशी ने जहां अपने करिअर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल दी तो ग्रीन ने भी बहती गंगा में हाथ धोया। इस दौरान पांचवां अर्धशतक जड़ने वाले रघुवंशी व ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 108 रनों की अटूट भागीदारी भी हुई। वैसे इतना बड़ा स्कोर बनने में GT की खराब फील्डिंग का भी हाथ रहा क्योंकि एलन के दो सहित कुल चार कैच टपकाए गए।
गिल व बटलर के बीच 73 गेंदों पर 128 रनों की साझेदारी
वहीं GT की रनों का पीछा करने की कोशिश कप्तान गिल की आकर्षक पारी के इर्द-गिर्द घूमती रही। फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के 23 रनों पर कोहनी में चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट होने और निशांत सिंधु (एक) के जल्द लौटने के बाद गिल व बटलर के बीच 73 गेंदों 128 रनों की साझेदारी हुई।
1️⃣0️⃣0️⃣-run stand
Big target but Jos Buttler and Shubman Gill are stepping up for #GT 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/m8jevRTt29#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvGT pic.twitter.com/z05AUmdBXl
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026
लेकिन मौजूदा सत्र में पांचवां अर्धशतक जड़ने वाले गिल व बटलर के लगातार ओवरों में लौटने के बाद लक्ष्य का पीछा करने की रफ्तार धीमी पड़ गई। शुभमन के आउट होने के बाद सुदर्शन वापस आए और लगातार चौथा व कुल छठा अर्धशतक भी जड़ा, लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सुनील नरेन (2-29) की अगुआई में KKR की अनुशासित डेथ गेंदबाजी से गुजरात लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सका।
200 matches done and the batters are still trying to solve the mystery! 🪄
Sunil Narine strikes first ball 💜
Updates ▶️ https://t.co/m8jevRTt29#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvGT pic.twitter.com/V07yuUe54G
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026
रविवार के मैच : पंजाब किंग्स बनान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (धर्मशाला, अपराह्न 3.30 बजे), दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (दिल्ली, शाम 7.30 बजे)।
