1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. भरत तिवारी के घर जाएंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, एनकाउंटर पर बोले- ‘पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए न्याय’
भरत तिवारी के घर जाएंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, एनकाउंटर पर बोले- ‘पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए न्याय’

भरत तिवारी के घर जाएंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, एनकाउंटर पर बोले- ‘पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए न्याय’

0
Social Share

पटना, 3 जुलाई। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर के दौरान मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। चिराग पासवान ने अपने बयान में कहा कि वे इसके लिए प्रतिबद्ध हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा, “अपराध अपराध होता है। जात-पात, धर्म, मजहब, जो लोग ऐसे विषयों को लेकर आते हैं, वो ओछी राजनीति को साधने का प्रयास करते हैं। मैं कतई इसका पक्षधर नहीं हूं।”

चिराग पासवान ने कहा, “जिसके साथ भी गलत हुआ है और जिसने भी गलत किया है, उसको सजा मिलनी चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। आज उसी सोच के साथ मैं खुद वहां (भरत तिवारी के घर) जा रहा हूं। मेरी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी वहां जा चुके हैं और उन्होंने परिवार के लोगों से पूरी जानकारी ली। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।” इससे पहले, चिराग पासवान ने भरत तिवारी मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

उन्होंने मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर बिहार के राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की निर्मम हत्या व आरा में पुलिस की ओर से भरत तिवारी की हत्या के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर पीड़ित परिजनों को शीघ्र और उचित न्याय दिलाने का आग्रह किया।” बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ये तमाम चीजें जांच का विषय हैं कि हथियार कहां से आया, नहीं आया। लेकिन जिस तरीके से उनके (भरत तिवारी) ऊपर गोली चलाई गई और जिस तरीके से आत्मसमर्पण करने के बाद भी उन्हें मारा गया, यह कतई उचित नहीं है।”

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code