hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात : तापी में मिंधोला नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, क्षेत्र के 15 गावं प्रभावित होंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात : तापी में मिंधोला नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, क्षेत्र के 15 गावं प्रभावित होंगे
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात : तापी में मिंधोला नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, क्षेत्र के 15 गावं प्रभावित होंगे

Vinayak Barot
Last updated: June 14, 2023 8:17 pm
Vinayak Barot
Published: June 14, 2023
Share
SHARE

तापी, 14 जून। गुजरात के तापी जिले की व्यारा तहसील में मिंधोला नदी पर निर्माणाधीन पुल बुधवार को ढह गया। पुल ढहने से क्षेत्र के करीब 15 गांव प्रभावित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, वहां कोई नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कार्यपालक इंजीनियर नीरव राठौड़ ने घटना के संदर्भ में बताया कि पुल का निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था, जिस पर दो करोड़ रुपये की लागत आई थी। विशेषज्ञों से जांच कराकर पुल के गिरने के कारणों का पता लगाया जाएगा।

पुल का 95 फीसदी काम पूरा हो गया था

गौरतलब है कि पुल का 95 फीसदी काम पूरा हो गया था। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही पुल ढह गया। पुल ढहने के बाद ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पुल व्यारा तहसील के मायपुर और देगामा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर मिंधोला नदी पर बन रहा था, जिसके टूटने से दर्जनभर से अधिक गांव प्रभावित होंगे। इस पुल के गिरने पर बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों मे ठेकेदार पर निर्माण के दौरान घटिया सामान का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

बिहार : भागलपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरा, 1700 करोड़ की लागत से हो रहा था तैयार

पिछले दिनों भागलपुर में भी निर्माणाधीन पुल ढहा था

गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के भागलपुर में निर्माणादीन पुल ढहने की घटना सामने आई थी। गंगा नदी पर यह पुल 1,717 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा था। यही पुल का एक हिस्सा गत अप्रैल में भी ध्वस्त हुआ था।

इसे लेकर बिहार में राजनीति भी खूब गरमाई। साल 2014 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास भी किया था। इस हादसे के बाद पुल निर्माण निगम से रिपोर्ट मांगी गई है।

You Might Also Like

NEET-UG पेपर लीक केस : सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते के लिए स्थगित की सुनवाई, कोर्ट रूम में ही बिफर पड़े CJI चंद्रचूड़
“कल खेल में हम हो ना हो…” सुप्रीम कोर्ट से रिटायरमेंट लेते हुए भावुक हुए जज जस्टिस शाह, सीजेआई को बताया Good Friend
हॉकी विश्व कप : जर्मनी ने पूरी की क्वार्टर फाइनल लाइनअप, कोरिया के हाथों शूटआउट में पिटा अर्जेंटीना
जम्मू-कश्मीर में आसमानी आपदा : 12 लोगों की मौत, वैष्णो देवी में 8 श्रद्धालुओं की गई जान, 12 घंटे के लिए लॉकडाउन
ईरान का अमेरिका पर बड़ा आरोप : बातचीत से पहले ही तोड़ीं युद्धविराम की तीन शर्तें, भविष्य की चर्चाओं पर संकट
TAGGED:bridge collapsedgujaratMindhola rivertapiUnder-construction bridge collapsed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?