1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. यूक्रेन संकट : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत एअर इंडिया के दो विमान 469 छात्रों को लेकर स्वदेश लौटे
यूक्रेन संकट : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत एअर इंडिया के दो विमान 469 छात्रों को लेकर स्वदेश लौटे

यूक्रेन संकट : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत एअर इंडिया के दो विमान 469 छात्रों को लेकर स्वदेश लौटे

0
Social Share

मुंबई/ नई दिल्ली, 26 फरवरी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शनिवार को भारत ने तनिक राहत की सांस ली, जब यूक्रेन से निकले 469 छात्रों के लेकर एअर इंडिया के दो विमान स्वदेश लौटे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की।

मंत्रालय के अनुसार ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत एअर इंडिया के दोनों विमानों ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दिन में उड़ान भड़ी थी। इनमें 219 छात्रों को लेकर उड़ा पहला विमान मुंबई हवाई अड्डे पर शाम को उतरा जबकि दूसरी फ्लाइट में 250 भारतीय छात्र थे और यह फ्लाइट देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई हवाई अड्डे पर छात्रों का स्वागत किया

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई हवाई अड्डे पर यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय छात्रों का स्वागत किया। गोयल ने इस मौके पर कहा, ‘इस संकट की शुरुआत के बाद से, हमारा मुख्य उद्देश्य यूक्रेन में फंसे प्रत्येक भारतीय को वापस लाना था। यहां 219 छात्र पहुंचे हैं। यह पहला जत्था था, दूसरा जल्द ही दिल्ली पहुंचेगा। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक वे सभी घर वापस नहीं आ जाते हैं।’

बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा यूक्रेन से लौटने वाले सभी छात्रों को मुफ्त सेवाएं प्रदान की जाएंगी। वहीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है वे यूक्रेन से आने वाले छात्रों के लिए मुफ्त कोविड परीक्षण, टीके, भोजन और अन्य सभी सुविधाएं प्रदान करेंगी।

यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस के एक छात्र का कहना था, ‘मुझे भारत सरकार पर भरोसा था कि वह हमें हमारे देश में जरूर वापस लाएगी। कुछ डर और घबराहट थी, लेकिन हम भारत वापस आकर बहुत खुश हैं।’

एयर इंडिया की फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा, ‘हम अपने छात्रों को घर वापस लाकर बहुत खुश हैं। जब हम यहां मुंबई पहुंचे तो छात्र खुशी से झूम उठे। हमें यह अवसर देने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं।’

इसी क्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने देर रात ट्वीट कर दूसरे विमान के नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने की जानकारी साझा की। इस विमान में 250 छात्र सवार थे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code