ट्रंप ने भारत और रूस के संबंधों पर किया तीखा प्रहार, कहा- कहा- ‘दोनों अपनी मरी हुई अर्थव्यवस्थाएं ले डूबें’

वाशिंगटन, 31 जुलाई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और रूस के करीबी संबंधों को लेकर उन पर तीखा प्रहार किया और कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ‘न्यू इंडिया’, मॉस्को के साथ क्या करता है।

ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और रूस अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ गर्त में ले जा सकते हैं और उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे परवाह नहीं है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है। वे एक साथ अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को गर्त में ले जा सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, उनके शुल्क बहुत अधिक हैं’’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular