1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. क्रॉस वोटिंग से हिमाचल प्रदेश में फंसा पेंच : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा को बराबर 34-34 वोट
क्रॉस वोटिंग से हिमाचल प्रदेश में फंसा पेंच : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा को बराबर 34-34 वोट

क्रॉस वोटिंग से हिमाचल प्रदेश में फंसा पेंच : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा को बराबर 34-34 वोट

0
Social Share

शिमला, 27 फरवरी। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस के कुछ विधायकों की क्रॉस वोटिंग के चलते परिणाम को लेकर पेंच फंस गया है। दरअसल, कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों को बराबर 34-34 वोट मिलने से चुनाव टाई हो गया है। ये सत्ताधारी पार्टी के लिए किसी झटके से कम नहीं है तो वहीं भाजपा में जश्न का माहौल है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में कुल 68 विधायकों ने वोटिंग की। सूत्रों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने दावा किया कि दोनों पार्टियों को बराबर वोट मिले हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। जानकारी के अनुसार छह विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है। यानी 40 विधायकों वाली कांग्रेस को छह वोट कम मिले हैं और ये सभी वोट भाजपा को ट्रांसफर हो गए।

चुनाव आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट होने के बाद घोषित होगा परिणाम

उल्लेखनीय है कि भाजपा पोलिंग एजेंट हेलीकॉप्टर के माध्यम से वोटिंग के लिए लाए गए बीमार कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू के वोट को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए वोट रद करवाने की मांग पर अड़े हैं। यह मामला भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। चुनाव आयोग की तरफ से नियम के अनुसार स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code