
टोरेंट फार्मा ने वित्त वर्ष २५ के लिए चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की
अहमदाबाद: टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (“कंपनी”)ने आज ३१ मार्च २०२५ को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अपनी चौथी तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
राजस्व और लाभप्रदता:
- सालाना राजस्व ८% बढ़कर ₹२,९५९ करोड़ रहा।
- सकल मार्जिन ७५.३%, ऑप. EBITDA मार्जिन: ३२.६%.
- सालाना ऑप. EBITDA ९% बढ़कर ₹९६४ करोड़ रहा।
- कर पश्चात शुद्ध लाभ ११% बढ़कर ₹४९८ करोड़ रहा।
*१७ करोड़ रुपये के सकल मार्जिन पर एकमुश्त प्रभाव को समायोजित करने के बाद, चालू EBITDA ९८१ करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में ११% अधिक है। जबकि वर्तमान EBITDA मार्जिन ३३.१% पर बना हुआ है। लाइसेंस प्राप्त उत्पादों, जो पेटेंट से बहार हो चुके हैं, उनकी NRV या खर्च दो में से जो कम हो, उसके अनुरूप इन्वेंट्री के पुनर्मूल्यांकन होने के कारण यह असर हुई है।
प्रदर्शन सारांश:
परिणाम | Q4 FY25 | Q4 FY24 | YoY
% |
FY25 | FY24 | YoY
% |
||||
Rs cr | % | Rs cr | % | Rs cr | % | Rs cr | % | |||
आय | 2,959 | 2,745 | 8% | 11,516 | 10,728 | 7% | ||||
सकल मुनाफ़ा | 2,228 | 75.3% | 2,066 | 75.3% | 8% | 8,740 | 75.9% | 8,042 | 75.0% | 9% |
Op EBITDA* | 964 | 32.6% | 883 | 32.2% | 9% | 3,721 | 32.3% | 3,368 | 31.4% | 10% |
Exceptional item** | (24) | -0.8% | 0.0% | – | (24) | -0.2% | 88 | 0.8% | – | |
PAT^ | 498 | 16.8% | 449 | 16.4% | 11% | 1,911 | 16.6% | 1,656 | 15.4% | 15% |
R&D व्यय | 150 | 5.1% | 139 | 5.1% | 8% | 581 | 5.0% | 527 | 4.9% | 10% |
*असाधारण वस्तुओं से पहले।
** अपवादात्मक चीजे पिछले वर्षों से लंबित DPCO मुकदमे को बंद करने से संबंधित हैं।
^ असाधारण वस्तुओं के लिए समायोजित, वित्त वर्ष २०२४-२५ के लिए पीएटी वृद्धि १५% है।
प्रबंध निदेशक की नियुक्ति:
हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमारी दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टि और उत्तराधिकार योजना के भाग के रूप में, बोर्ड ने प्रबंध निदेशक के रूप में अमन मेहता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अमन मेहता १ अगस्त, २०२५ से कार्यभार संभालेंगे। यह नियुक्ति सभी भागीदारों को स्थायी प्रतिनिधित्व प्रदान करने और भविष्य के लिए सक्षम एक मजबूत नेतृत्व टीम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
कंपनी ने वर्ष के दौरान ५ रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर २६ रुपये का अंतरिम लाभांश वितरित किया है। इसके अलावा, बोर्ड ने (शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन) ६ रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।
भारत:
- फोकस थेरेपी में बेहतर प्रदर्शन के कारण भारत में राजस्व १२% बढ़कर ₹१,५४५ करोड़ रहा
- AIOCD सेकेंडरी बाजार आंकड़ों के अनुसार तिमाही के लिए आईपीएम वृद्धि ८% थी।
- टोरेंट का क्रोनिक कारोबार १४% की दर से बढ़ा, जबकि आईपीएम की वृद्धि ९% थी।
- MAT के आधार पर, टोरेंट ने नए लॉन्च प्रदर्शन की सहायता से फोकस थेरेपी में बाजार में बेहतर प्रदर्शन किया है। IPM के टॉप ५०० ब्रांड्स में २१ ब्रांड टोरेंट के हैं, जिनमें से १४ ब्रांड्स की कीमत १०० करोड़ रुपये से अधिक है।
- वित्त वर्ष २०२५ में कंपनी का राजस्व १३% बढ़कर ₹६,३९३ करोड़ रहा।
ब्राज़ील:
- ब्राज़ीलियन रियल (BRL) के मूल्य में भारी गिरावट के कारण ब्राज़ील का राजस्व ६% घटकर ₹३५१ करोड़ रुपये रहा।
- स्थिर मुद्रा राजस्व ५% बढ़कर R$२३४ मिलियन रहा। १ अप्रैल को वार्षिक मूल्य वृद्धि अपेक्षा से कम होने के कारण थोक विक्रेताओं ने सामान्य से कम इन्वेंट्री रखी।
- IQVIA के अनुसार, टोरेंट की वृद्धि १३% थी, जबकि बाज़ार की वृद्धि ७% थी।
- टोरेंट के ६३ नए उत्पाद मंजूरी के लिए ANVISA के समक्ष लंबित है।
- वित्त वर्ष २०२५ में कंपनी का राजस्व २% की गीरावट के साथ ₹१,१०० करोड़ रहा। (स्थिर मुद्रा राजस्व: ९% बढ़कर R$७३४ मिलियन रहा)
जर्मनी:
- जर्मनी से राजस्व २% बढ़कर ₹२८६ करोड़ रहा।
- स्थिर मुद्रा राजस्व १% की वृद्धि के साथ ३१ मिलियन यूरो रहा है।
- सुधारात्मक पहलों के समर्थन से नए टेंडर हासिल हांसिल करने की वृद्धि जारी है।
- वित्त वर्ष २०२५ में कंपनी का राजस्व ६% की बढ़ोतरी के साथ ₹१,१३९ करोड़ रहा। (स्थिर मुद्रा राजस्व: ५% बढ़कर १२६ मिलियन यूरो रहा है)
अमेरिका:
- अमेरिका में कंपनी का राजस्व १५% की बढ़ोतरी के साथ ₹३०२ करोड़ रहा।
- स्थिर मुद्रा राजस्व १०% की वृद्धि के साथ $३५ मिलियन रहा है।
वित्त वर्ष २०२५ में कंपनी का राजस्व २% की बढ़ोतरी के साथ ₹१,१०० करोड़ रहा। (स्थिर मुद्रा राजस्व: $१३० मिलियन रहा।) एकमुश्त आय के लिए समायोजित, वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्थिर मुद्रा वृद्धि 1% थी।