टॉरेंट ग्रीन एनर्जी ने MSKVY PM-KUSUM योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र में ३२२ MWp क्षमता की विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा परियोजनाओं को कार्यान्वित किया

अहमदाबाद, 08 सितम्बर 2026: टॉरेंट ग्रुप की कंपनी और टॉरेंट पावर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टॉरेंट ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना (MSKVY) २.० के तहत कुल ३२२ MWp क्षमता की विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा परियोजनाओंको सफलतापूर्वक कार्यान्वित कर दिया है। इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन ‘पीएम-कुसुम’ योजना के कंपोनेंट-सी के तहत फीडर-स्तर पर सौर ऊर्जा पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।

नासिक जिले की १४ तहसीलों में कुल ५० स्थानों पर ये सौर ऊर्जा परियोजनाएं विकसित की गई हैं। MSKVY के तहत लागू की गई यह परियोजना, सबसे बड़ी और भौगोलिक रूप से व्यापक कृषि फीडर सोलराइजेशन परियोजनाओं में से एक है। इन परियोजनाओं से उत्पन्न होने वाली सौर ऊर्जा २५ वर्षों के पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) के तहत महाराष्ट्र स्टेट बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) को प्रदान की जाएगी।

भारत सरकार के कृषि क्षेत्र के सोलराइजेशन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों के अनुरूप, इस परियोजना के माध्यम से कृषि की बिजली आवश्यकता वाले क्षेत्रों के निकट ही स्वच्छ सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित इन सौर ऊर्जा संयंत्रों द्वारा कृषि फीडरों को दिन के समय निरंतर बिजली आपूर्ति की जाएगी, जिससे किसानों को दिन में अधिक विश्वसनीय बिजली मिल सकेगी। इसके साथ ही, पावर ग्रिड की दक्षता बढ़ाने, डिस्ट्रीब्यूशन के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने और कृषि विकास को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। इस जटिल परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए कई मोर्चों पर संकलित दृष्टिकोण अपनाया गया। इसमें भूमि मुद्दों का समाधान, ग्रिड कनेक्टिविटी, स्थानीय मंजूरी, उत्कृष्ट इंजीनियरिंग दक्षता और निरंतर निर्माण जैसी गतिविधियां शामिल थीं।

इस उपलब्धि पर जानकारी देते हुए टॉरेंट पावर लिमिटेड के होल-टाइम डायरेक्टर श्री जिगीश मेहता ने कहा कि, “यह सफलता MSEDCL, स्थानीय प्रशासन, ज़मीन मालिक, प्रोजेक्ट पार्टनर्स, ठेकेदारों और टॉरेंट की पूरी टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में योगदान देने और हमारे किसानों को दिन के समय विश्वसनीय एवं हरित बिजली प्रदान करने की टॉरेंट की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular