hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का मत – गुजरात में किंगमेकर बनेंगे केजरीवाल, हिमाचल में कांग्रेस की बारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का मत – गुजरात में किंगमेकर बनेंगे केजरीवाल, हिमाचल में कांग्रेस की बारी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का मत – गुजरात में किंगमेकर बनेंगे केजरीवाल, हिमाचल में कांग्रेस की बारी

Vinayak Barot
Last updated: October 16, 2022 7:49 pm
Vinayak Barot
Published: October 16, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। ढाई दशक से भी ज्यादा समय तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद कांग्रेस के रास्ते तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो चुके वरिष्ठ राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे अलग ही भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जहां किंगमेकर बनेंगे वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकती है।

गुजरात में भाजपा और पीएम मोदी कमजोर विकेट पर खेल रहे

आसनसोल के सांसद 76 वर्षीय शत्रुघ्न प्रमुख हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कमजोर विकेट पर खेल रहे हैं। गुजरात में आप लाख कोशिश करें दबाने की, बहुत लोग कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वहां जैसा कि दिख रहा है, केजरीवाल की पार्टी किंग ना भी बने तो किंगमेकर जरूर बनेगी।

देखा जाए तो लगभग 27 वर्षों तक भाजपा के साथ जुड़ाव में दो बार कैबिनेट मंत्री और पांच बार सांसद रहे सिन्हा का यह अनुमान तमाम ओपिनियन पोल के उलट है। ओपिनियन पोल में दोनों राज्यों में भाजपा की सत्ता में दमदार वापसी की बात कही जा रही है।

हिमाचल में कांग्रेस के प्रति लोगों की सहानुभूति, भारत जोड़ो यात्रा का भी प्रभाव

बिहारी बाबू के नाम से लोकप्रिय शत्रुघ्न ने हिमाचल चुनाव को लेकर कहा कि वहां तो पेंडुलम पॉलिसी चलती रही है। 1985 के बाद से कभी भी कोई सरकार दूसरी बार लगातार नहीं आई है। वहां पर अब कांग्रेस की बारी है। अब लगता है कि कांग्रेस के मित्र न सिर्फ जागरूक भी हैं, भारत यात्रा भी है। हिमाचल में कांग्रेस के प्रति लोगों की सहानुभूति है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा काफी जबर्दस्त जा रही है। यात्रा का प्रभाव पूरे देश में पड़ रहा है। कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी है।

‘अपने बर्तनों को अच्छी तरह पहचानता हूं‘

शत्रुघ्न ने कहा, ‘मैं संसद के शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। हालांकि अभी इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की तमाम टीम और नेतागण जो हैं, उनमें से कोई भी दिल्ली में नहीं होगा। पीएम मोदी अपने आदमियों को गुजरात के गली-गली में घर-घर में भेज देंगे। मैं अपने बर्तनों को अच्छी तरह से पहचानता हूं। मैं 27 साल बीजेपी में रहा हूं। मैं दो बार कैबिनेट मंत्री भी रहा हूं। इसके अलावा पांच बार सांसद रहा हूं।’

जेडीयू के लल्लन सिंह के प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान पर टीएमसी सांसद ने कहा, ‘यह उनका अपना बयान है, उन्होंने कहा होगा। लल्लन सिंह मैच्योर राजनेता हैं। ऐसे में मैं यह बिल्कुल नहीं कहूंगा कि उन्होंने गलत कहा है, लेकिन यह कितना सही कहा है यह मैं नहीं कह सकता।’

बंगाल व बिहार में भी हुआ ईवीएम का खेल

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में किस पार्टी को जीत मिलेगी, इस सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज की तारीख में यह कहना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अब पुरानी बात रही नहीं। लोग ईवीएम के खेल की भी बात कहते हैं। अब लोग सचेत हो गए हैं और उसके प्रति जागृति बढ़ गई है। जो लोग ऐसा कुछ करते हैं, अब उन्हें भी मालूम है कि बार-बार काठ की हांडी में खाना नहीं पका सकते हैं। ईवीएम का खेल पश्चिम बंगाल में हुआ, बहुत हद तक बिहार में हुआ। पूरे देश में हुआ। जहां-जहां बीजेपी का शासन रहा, वहां ईवीएम का खेल हुआ।’

You Might Also Like

महाकुंभ में 100 से अधिक श्रद्धालुओं को मिला जीवनदान, सेंट्रल हॉस्पिटल में मरीजों को मिल रहा आधुनिक तकनीक से इलाज
दूसरे चरण का मतदान : त्रिपुरा सबसे आगे, महाराष्ट्र में गति सबसे धीमी
अखिलेश यादव का BJP पर प्रहार- भाजपा ने देश के भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और माफिया को अपने गोदाम में रख लिया
सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने भारत छोड़ने की धमकी, दिल्ली हाई कोर्ट में एक केस पर जताई नाराजगी
महाराष्ट्र : नवाब मलिक की बेटी ने पूर्व सीएम को भेजी नोटिस, कहा- माफी मांगें फडणवीस
TAGGED:COngressgujaratHimachalkejriwalkingmakerShatrughan SinhaTMC MP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?