Homeहिन्दीराजनीतिवक्फ बिल पर JPC की बैठक में भाजपा सांसद से झड़प, टीएमसी...

वक्फ बिल पर JPC की बैठक में भाजपा सांसद से झड़प, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी चोटिल

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में मंगलवार को उस समय नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के साथ तीखी बहस के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी ने गुस्से में आकर पानी वाली शीशे की बोतल पटक कर तोड़ दी।

हाथ में लगाने पड़े 4 टांके

इस दौरान बनर्जी के अंगूठे और तर्जनी में चोट लग गई, जिस वजह से उन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा। इससे उनके हाथ में चार टांके लगाने पड़े। बाद में उन्हें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह द्वारा बैठक कक्ष में वापस ले जाते देखा गया।

अधिकारियों ने टीएमसी सदस्य को सूप भी पेश किया। भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति मंगलवार को सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और वकीलों के एक समूह के विचार सुन रही थी और उस समय विपक्षी सदस्यों ने सवाल किया कि इस विधेयक से इनका क्या लेना देना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments