1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 : दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत, फिसड्डी आरसीबी की लगातार पांचवीं पराजय
टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 : दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत, फिसड्डी आरसीबी की लगातार पांचवीं पराजय

टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 : दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत, फिसड्डी आरसीबी की लगातार पांचवीं पराजय

0
Social Share

मुंबई, 13 मार्च। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को यहां अंतिम ओवर तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में फिसड्डी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को दो गेंदों के शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। टाटा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना की अगुआई में उतरी आरसीबी टीम के 4-150 के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.4 ओवरों में चार विकेट पर ही 154 रन बना लिए।

खिताबी रेस से पहले ही बाहर हो चुकी आरसीबी टीम की यह जहां लगातार पांचवीं पराजय थी वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने चौथी जीत के साथ शीर्षस्थ मुंबई इंडियंस के बराबर आठ अंक बटोर लिए। हालांकि मुंबई इंडियंस ने अभी चार मैच ही खेले हैं।

कैप व योनासेन ने 45 रनों की अटूट साझेदारी से पक्की की मुंबई की जीत

डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी ग्राउंड पर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के सामने मुबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा (0) दूसरी ही गेंद लौट गईं। लेकिन कप्तान मेग लैनिंग (15 रन, 18 गेंद, एक चौका) का साथ देने उतरीं एलिस कैप्सी (38 रन, 24 गेंद, आठ चौके) ने 27 गेंदों पर ही 44 रनों की तेज साझेदारी कर दी।

फिर जेमिमा रॉड्रिग्स (32 रन, 28 गेंद, तीन चौके) ने भी तेज हाथ दिखाए और अंत में मैरिजेन कैप (नाबाद 32 रन, 32 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) व ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जेस योनासेन (नाबाद 29 रन, 15 गेंद, एक छक्का, चार चौके) ने 31 गेंदों पर 45 रनों की मैच जिताऊ भागीदारी कर दी। शोभना आशा ने 27 पर दो विकेट लिए।

स्कोर कार्ड

इसके पूर्व टॉस गंवाने वाली आरसीबी टीम की शुरुआत खास नहीं रही क्योंकि मंधाना (8 रन, 15 गेंद, एक चौका), सोफी डिवाइन (21 रन, 19 गेंद, तीन चौके) व हीथर नाइट (11) के धीमे प्रयासों के बीच 12.4 ओवरों में तीन विकेट पर 63 रन ही बन सके थे। तीसरे क्रम पर उतरीं इलिस पेरी (नाबाद 67 रन, 53 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) ने ऋचा घोष (37 रन, 16 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के साथ मिलकर 74 रनों की साझेदारी से दल की स्थिति काफी हद तक सुधारी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने गिरते-पड़ते 151 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

आज का मैच : मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स (ब्रेबोर्न स्टेडियम, शाम 7.30 बजे से)।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code