1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश : कल्याण सिंह के सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक, अंतिम संस्कार अतरौली में, 23 को सार्वजनिक अवकाश
उत्तर प्रदेश : कल्याण सिंह के सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक, अंतिम संस्कार अतरौली में, 23 को सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश : कल्याण सिंह के सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक, अंतिम संस्कार अतरौली में, 23 को सार्वजनिक अवकाश

0
Social Share

लखनऊ, 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत वयोवृद्ध नेता कल्याण सिंह के सम्मान में राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। वहीं उनके अंतिम संस्कार के दिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा कर दी गई है।

कल्याण सिंह का जाना देश की राजनीति के लिए क्षति : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘कल्याण सिंह का जाना सिर्फ देश की राजनीति के लिए क्षति नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी के परिवार का भी एक निजी नुकसान है। कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के एक बड़े नेता थे। उस आंदोलन में उनका योगदान अभूतपूर्व था। उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी कुर्सी तक त्याग दी थी। उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बिना समय गंवाए वो मुश्किल फैसला लिया था।’

ज्ञातव्य है कि पिछले लगभग डेढ़ माह से अस्वस्थ चल रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह ने शनिवार की रात लगभग सवा नौ बजे लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की खबर मिलते ही देर रात सीएम योगी पीजीआई पहुंच गए थे।

 दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर पीजीआई से माल एवेन्यू स्थित उनके आवास पर आवास पर लाया गया, जहां रविवार की सुबह तीन घंटे तक आम जनता व भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने अपने नेता के दर्शन किए। उसके बाद विधानसभा और फिर बीजेपी प्रदेश पार्टी कार्यालय में कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे। उसके बाद चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर अलीगढ़ स्थित उनके पैतृक निवास ले जाया जाएगा।

नरौरा में गंगा किनारे राजघाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार

कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अतरौली होते हुए सोमवार को बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित राजघाट लाया जाएगा। वहां गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार का स्थान नरौरा डिबाई विधासभा क्षेत्र है। वर्ष 1996 में यहीं से कल्याण सिंह विधानसभा चुनाव जीते थे। अंतिम संस्कार के लिए राजघाट गंगा किनारे तैयारी शुरू कर दी गई है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code