1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. बिहार विधानसभा : मॉनसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा, डिप्टी सीएम तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर अड़ी भाजपा
बिहार विधानसभा : मॉनसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा, डिप्टी सीएम तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर अड़ी भाजपा

बिहार विधानसभा : मॉनसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा, डिप्टी सीएम तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर अड़ी भाजपा

0
Social Share

पटना, 12 जुलाई। बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। इसकी वजह यह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमीन के बदले नौकरी के मामले में फंसे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ गई है।

सिर्फ 37 मिनट चल सकी सदन की कार्यवाही

भाजपा के जबर्दस्त हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आज तीसरे दिन मात्र 37 मिनट तक ही चली। अंतत: सदन की कार्यवाही गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। भाजपा तेजस्वी और नीतीश के इस्तीफे की मांग पर अड़ी रही। भाजपा ने फिर से मुख्यमंत्री पर उप मुख्यमंत्री को बचाने का आरोप लगाया।

दरअसल, आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने प्रश्नकाल शुरू कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जैसे ही ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े सवाल का जवाब देने खड़े हुए, भाजपा के विधायक सीधे वेल में पहुंच गए और उन्हें पोस्टर दिखाकर विरोध करने लगे। वे तेजस्वी के इस्तीफे पर अड़े हुए थे।

इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन में तेजस्वी यादव के इस्तीफे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टालेरेंस पर देश मुख्यमंत्री नीतीश का दीवाना था, वो आज मौन क्यों हैं? इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के बार-बार बैठने के लिए कहने के बाद जब विजय सिन्हा नहीं बैठे तो उनका माइक बंद कर दिया गया। उस दौरान तेजस्वी यादव अपने मंत्रालयों के विषयों पर जवाब रहे थे। नेता प्रतिपक्ष का माइक बंद होते ही भाजपा के विधायक सीधे वेल में पहुंच गए। पोस्टर दिखाकर विरोध करने लगे। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को भाजपा विधायकों से पोस्टर लेने के लिए कहा।

तेजस्वी इस्तीफा दो‘ नारे के भाजपा विधायकों ने कुछ कुर्सियां भी तोड़ीं

हालांकि भाजपा विधायक लगातार ‘तेजस्वी इस्तीफा दो’ के नारे लगाते रहे। नीरज बबलू और मार्शल के बीच धक्का मुक्की भी हुई। हंगामे के दौरान भाजपा के विधायकों ने न केवल वेल में रखी हुई कुर्सियों को इधर-उधर फेंका बल्कि कुछ कुर्सियां भी तोड़ दीं। विधायक वेल में रिपोर्टिंग टेबल के पास रखी कुर्सी को उठाकर उछालने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आचरण पर वो काररवाई कर सकते हैं। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही गुरुवार की पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code