hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली सुरक्षा, घर के बाहर से भी हटे सुरक्षाकर्मी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली सुरक्षा, घर के बाहर से भी हटे सुरक्षाकर्मी
राष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली सुरक्षा, घर के बाहर से भी हटे सुरक्षाकर्मी

Revoi Editor
Last updated: April 26, 2026 12:14 pm
Revoi Editor
Published: April 26, 2026
Share
SHARE

जालंधर, 26 अप्रैल। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने सुरक्षा वापस ले ली है। हरभजन सिंह के पीए ने उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने की जानकारी दी है। हरभजन सिंह के पीए मनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए हैं। हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा में भेजा था। हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा है।

चड्डा ने कहा था कि उनके साथ भाजपा में शामिल होने वाले उनके सहित 7 राज्यसभा सांसद हैं। ये सभी सांसद आप के हैं। इन 7 सांसदों में उन्होंने हरभजन सिंह का नाम भी लिया था। राघव चड्डा द्वारा हरभजन सिंह के आप छोड़ने और भाजपा ज्वाइन करने के दावों के बीच पंजाब सरकार ने पूर्व स्टार क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली है। हरभजन को पंजाब सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। राघव चड्डा के साथ 7 सांसदों के आप छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की खबर आने के बाद आम आदमी पार्टी बौखला गई है।

पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राघव चड्डा, हरभजन सिंह और अन्य सांसदों पर हमला बोला है। कार्यकर्ता भी हमलावर हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। हरभजन सिंह के घर के बाहर की चारदीवारी पर आप कार्यकर्ताओं ने ‘स्प्रे पेंट’ से ‘गद्दार’ लिखा था। आप छोड़ने वाले अन्य कई सांसदों के घरों पर भी अपशब्द लिखे गए थे। इस पूरे प्रकरण पर हरभजन सिंह ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

You Might Also Like

आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बेहद खराब : सांस लेना हुआ दूभर, घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य के करीब
Mera Ration Card App 2.0 : सरकार ने नियमों में किया बदलाव, राशन की दुकानों पर कार्ड ले जाने की झंझट खत्म
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 528 अंक लुढ़का, निफ्टी 23500 के निकट
TAGGED:HARBHAJAN SINGHPunjab governmentsecuritysecurity guards
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में एक साथ 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 14 पर घोषित था 68 लाख रुपये का ईनाम

Revoi Editor
Revoi Editor
March 30, 2025
हरियाणा: कांग्रेस विधायक और INLD नेता दिलबाग सिंह पर ED का शिकंजा, अवैध खनन को लेकर की छापामारी
कांग्रेस की एक नीति रही है, वादे करो और सरकार बनने के बाद घोटाले करो : पीएम मोदी
पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा आज: 11 लाख नई लखपति दीदियों को करेंगे सम्मानित
पाकिस्तान : चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए इमरान खान की पार्टी PTI के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?