hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अभी पिक्चर बाकी है… ‘वोट चोरी’ के आरोपों को दोहराते हुए बोले राहुल गांधी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अभी पिक्चर बाकी है… ‘वोट चोरी’ के आरोपों को दोहराते हुए बोले राहुल गांधी
राष्ट्रीयहिन्दी

अभी पिक्चर बाकी है… ‘वोट चोरी’ के आरोपों को दोहराते हुए बोले राहुल गांधी

Revoi Editor
Last updated: August 12, 2025 3:07 pm
Revoi Editor
Published: August 12, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 अगस्त। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग पर ‘‘एक व्यक्ति, एक वोट’’ के सिद्धांत को लागू करने का अपना कर्तव्य नहीं निभाने का आरोप लगाया और मतदाता सूची में अनियमितताओं के दावों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘अभी पिक्चर बाकी है।’’

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान की रक्षा कर रही है और ऐसा करती रहेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, ‘‘यह सिर्फ एक सीट की बात नहीं है (जहां ‘वोट चोरी’ हो रही है), बल्कि कई सीटों की बात है। यह राष्ट्रीय स्तर पर और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। चुनाव आयोग जानता है और हम भी जानते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले सबूत नहीं था, लेकिन अब है। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ संविधान की नींव है और इसे लागू करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है और उन्होंने अपना कर्तव्य नहीं निभाया। इसलिए हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे। हम रुकेंगे नहीं।’’

बिहार की मतदाता सूची में कथित तौर पर दर्ज 124 वर्षीय मिंता देवी के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ऐसे अनगिनत मामले हैं। अभी पिक्चर बाकी है।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी कहा कि ऐसे कई मामले हैं जिनमें पते और रिश्तेदारों आदि के नाम फर्जी हैं।
इससे पहले, मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के कई सांसदों ने संसद परिसर में बिहार में निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई सांसदों ने सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर ‘‘124 वर्षीय मतदाता’’ का नाम लिखा था जो कथित तौर पर राज्य की मतदाता सूची में दर्ज पायी गयी है।
संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ ब्रायन, द्रमुक के टीआर बालू, राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने पोस्टर लेकर नारे लगाए और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की।

प्रियंका गांधी सहित कई सांसद सफेद टी-शर्ट पहने नजर आए, जिस पर ‘मिंता देवी’ और उनकी तस्वीर छपी थी और पीछे ‘124 नॉट आउट’ लिखा था। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने आरोप लगाया कि राजीव कुमार और ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक विभाग बन गया है।

उन्होंने प्रदर्शन में भाग लेते हुए आरोप लगाया, ‘‘मिंता देवी को पहली बार की मतदाता दिखाया गया है जबकि उनकी उम्र 124 साल है। मतदाता सूची में उनका नाम पहली बार मतदाता के रूप में दर्ज है। हम ऐसे मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। चुनाव आयोग कैसे भाजपा की पार्टी बन गया है? मतदाता सूची ऐसे ही फर्जीवाड़े से भरी पड़ी है।’’

बिहार में एसआईआर को लेकर संसद में गतिरोध बना हुआ है। 21 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने के बाद से, दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को छोड़कर बहुत कम कामकाज हुआ है, क्योंकि बार-बार कार्यवाही स्थगित होती रही है, खासकर एसआईआर के मुद्दे पर।
सोमवार को राहुल गांधी, खरगे, पवार सहित विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन आयोग कार्यालय तक कथित ‘‘वोट चोरी’’और बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया था।

You Might Also Like

मानसून की बारिश से कई राज्य प्रभावित, उत्तराखंड में एक बार फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा
गुजरात चुनाव में उतरे राहुल गांधी, मोरबी हादसे पर भाजपा को घेरा
लाउडस्पीकर विवाद : मुंबई पुलिस ने मनसे नेताओं सहित 100 व्यक्तियों के खिलाफ जारी की नोटिस
चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत : मुख्यमंत्री योगी
मायावती ने जन्मदिन पर किया एलान – ‘बसपा अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव, अब मुफ्त में किसी को समर्थन नहीं देंगे’
TAGGED:COngressRahul GandhiVote
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?