hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अदाणी यूनिवर्सिटी में ‘ड्रोबोटिक्स कॉन्क्लेव 2026’ ने दिखाया भारत के इंटेलिजेंस सिस्टम का भविष्य
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अदाणी यूनिवर्सिटी में ‘ड्रोबोटिक्स कॉन्क्लेव 2026’ ने दिखाया भारत के इंटेलिजेंस सिस्टम का भविष्य
राष्ट्रीयकारोबारव्यापारहिन्दी

अदाणी यूनिवर्सिटी में ‘ड्रोबोटिक्स कॉन्क्लेव 2026’ ने दिखाया भारत के इंटेलिजेंस सिस्टम का भविष्य

Revoi Editor
Last updated: February 1, 2026 1:58 am
Revoi Editor
Published: February 1, 2026
Share
SHARE

अहमदाबाद, 31 जनवरी। अदाणी यूनिवर्सिटी ने शनिवार को यहां संपन्न दो दिवसीय ड्रोबोटिक्स कॉन्क्लेव 2026 का सफल आयोजन कर देशभर के तकनीकी, शैक्षणिक और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साझा मंच पर लाकर खड़ा किया। इस राष्ट्रीय स्तर के कॉन्क्लेव का फोकस रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोनॉमस सिस्टम्स पर रहा।

देश के कई हिस्सों से आए 279 प्रतिभागियों की रही भागीदारी

देश के कई हिस्सों से आए 279 प्रतिभागी इस कॉन्क्लेव में मौजूद रहे, जिनमें शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ, स्टार्ट-अप लीडर्स, रिसरचर्स, पॉलिसी मेकर्स और छात्र शामिल थे। आयोजन का उद्देश्य उभरती तकनीकों में नवाचार, स्किल-डेवलपमेंट और स्टार्ट-अप अवसरों पर गंभीर विमर्श को बढ़ावा देना रहा।

कॉन्क्लेव का टाइटल स्पॉन्सर अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस इस कॉन्क्लेव का टाइटल स्पॉन्सर रहा। इसके अलावा आयोजन को गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, गुजरात सरकार, आईईई गुजरात सेक्शन और स्टूडेंट स्टार्ट-अप एंड इनोवेशन पॉलिसी का सहयोग मिला।

अदाणी ग्रुप के चीफ ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर सुदीप्त भट्टाचार्य रहे चीफ गेस्ट

उद्घाटन सत्र में प्रो. धवल पुजारा, प्रोवोस्ट, अदाणी यूनिवर्सिटी ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऑटोमेशन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के दौर में युवाओं और संस्थानों को भविष्य के लिए तैयार रहना होगा। इस अवसर पर अदाणी ग्रुप के चीफ ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर सुदीप्त भट्टाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्षा, मैन्युफैक्चरिंग और राष्ट्रीय विकास में रोबोटिक्स और ड्रोन टेक्नोलॉजी की रणनीतिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवा इनोवेटर्स के लिए मौजूद अवसरों के बारे में बताया।

 

कार्यक्रम में आईआईटी बॉम्बे के प्रो. कवी आर्य, ई-यंत्रा पहल के संस्थापक और प्रमुख रिसर्चर, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एक्सपेरिमेंटल लर्निंग, इंजीनियरिंग क्षमताओं के निर्माण और बड़े पैमाने पर इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर दिया।

‘रोबोटिक्स और ड्रोन में इनोवेशन एवं स्टार्ट-अप इकोसिस्टम’ विषय पर पैनल चर्चा

पहले दिन का प्रमुख आकर्षण रहा ‘रोबोटिक्स और ड्रोन में इनोवेशन एवं स्टार्ट-अप इकोसिस्टम’ विषय पर पैनल चर्चा, जिसका संचालन प्रो. कवी आर्य ने किया। पैनल में उद्योग और स्किलिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने स्टार्ट-अप अवसरों, वर्कफोर्स की जरूरतों, इंडस्ट्री चुनौतियों और रिसर्च को व्यावसायिक समाधान में बदलने के रास्तों पर विचार साझा किए। प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने चर्चा को व्यावहारिक और परिणामोन्मुख बनाया। पहले दिन का समापन रोबोटिक्स और ड्रोन टेक्नोलॉजी पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप्स और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के साथ हुआ।

10 किलोग्राम पेलोड उठाने वाले ड्रोन सहित अत्याधुनिक प्रणालियों का प्रदर्शन

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के तकनीकी विशेषज्ञों ने 10 किलोग्राम पेलोड उठाने वाले ड्रोन सहित कई अत्याधुनिक प्रणालियों का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों को रियल-वर्ल्ड एप्लिकेशंस और कंट्रोल सिस्टम्स की प्रत्यक्ष समझ दी। इस अवसर पर डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विजेता टीमों को कुल एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई

कॉन्क्लेव के दूसरे दिन फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भारत में इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स के व्यावहारिक उपयोग पर विशेषज्ञ व्याख्यान हुए। इसके बाद छात्रों के लिए रोबो रेस और मेज़ सॉल्वर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 37 टीमों ने दो अलग-अलग कैटेगरी में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं ने छात्रों में समस्या-समाधान, नवाचार और एप्लाइड लर्निंग को प्रोत्साहित किया। विजेता टीमों को कुल 1,00,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

समापन सत्र में डॉ. नरोत्तम साहू, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जीयूजेसीओएसटी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘उभरती तकनीकें भारत के विकास लक्ष्यों के लिए बेहद अहम हैं और युवाओं को इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करनी चाहिए।’

You Might Also Like

हाई कोर्ट से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को झटका, गैंगस्टर एक्ट में जमानत अर्जी खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी
टेस्ट सीरीज : भारत दौरे के लिए घोषित ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में 4 स्पिनर शामिल
लंदन अदालत का आदेश गुण-दोष पर आधारित नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने केएसआरटीसी के पक्ष में फैसला सुनाया
सावधान! पैन और आधार कार्ड लिंक नहीं तो आप नहीं कर पाएंगे ये 15 वित्तीय लेनदेन
TAGGED:Adani Defence and AerospaceAdani UniversityDrobotics Conclave 2026future of India's intelligence systems
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर आई दरार तो अखिलेश ने कसा तंज, कहा- ‘भाजपा सरकार सपा को बनाए अपना सलाहकार’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 14, 2023
अमेरिका : कैलिफोर्निया के जंगल की आग बुझाने में मौसम से मिली मदद, हजारों लोग घर लौटे
‘लटके-झटके’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुआ केस, NCW ने भी भेजी नोटिस
BJP leader Mansukh Vasava resigned from party
पीएम मोदी का कज़ान में भव्य स्वागत, BRICS शिखर सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?