hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लंदन अदालत का आदेश गुण-दोष पर आधारित नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने केएसआरटीसी के पक्ष में फैसला सुनाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > लंदन अदालत का आदेश गुण-दोष पर आधारित नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने केएसआरटीसी के पक्ष में फैसला सुनाया
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

लंदन अदालत का आदेश गुण-दोष पर आधारित नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने केएसआरटीसी के पक्ष में फैसला सुनाया

Vinayak Barot
Last updated: July 24, 2023 11:29 am
Vinayak Barot
Published: July 24, 2023
Share
SHARE

बेंगलुरु, 24 जुलाई। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि एक ब्रिटिश दंपती द्वारा लंदन की अदालत के फैसले के आधार पर दायर निष्पादन याचिका लागू किए जाने के योग्य नहीं है क्योंकि लंदन की अदालत ने यह फैसला गुण-दोष के आधार पर नहीं दिया है। दंपती 2002 में भारत में यात्रा के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया था। उन्होंने ब्रिटेन की अदालत में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरअीसी) पर मुकदमा कर मुआवजे की मांग की थी जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था।

दंपति ने इसके बाद ब्रिटेन की अदालत के आदेश को भारत में लागू कराने का प्रयास किया लेकिन न्यायमूर्ति एच. पी. सन्देश ने 14 जुलाई को अपने फैसले में इसे अमान्य घोषित कर दिया। अदालत ने कहा कि विदेशी अदालत ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया। केएसआरटीसी नोटिस का जवाब दिया था लेकिन विदेशी अदालत ने इस पर विचार नहीं किया।

कर्नाटक की अदालत ने कहा, ‘‘रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री को संज्ञान में लेने पर यह पता चलता है कि अदालत ने कारणों को दर्ज करते समय प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया है। और बहुत महत्वपूर्ण बात यह है कि अपीलकर्ता के आवेदन के आधार पर क्षेत्राधिकार के संबंध में मुद्दे पर निर्णायक रूप से फैसला किया गया। इसे देखते हुए विदेशी अदालत द्वारा पारित आदेश निष्कर्षात्मक नहीं है और गुण-दोष के आधार पर नहीं है और इसलिए इसे निष्पादित नहीं किया जा सकता है।’’

इंग्लैंड के सरे में ओल्ड कॉल्सडन गांव के निगेल रोडरिक लॉयड हैराडाइन और कैरोल एन हैराडाइन 18 मार्च, 2002 को भारत में थे और कार से मैसूर से गुंडलुपेट जा रहे थे। यह कार को उन्होंने सोमक ट्रैवेल्स लिमिटेड से किराए पर ली और रवि नामक व्यक्ति इसका चालक था। कार एक केएसआरटीसी बस की चपेट में आ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दंपति ने कथित दुर्घटना के संबंध में ब्रिटेन के एक्सेटर काउंटी कोर्ट के समक्ष वाद दायर किया, जिसने उनकी याचिका स्वीकार कर ली और केएसआरटीसी को मुआवजा देने का निर्देश दिया।

इसके बाद, उन्होंने बेंगलुरु के सत्र न्यायाधीश के समक्ष ब्रिटेन की अदालत के फैसले के आधार पर एक निष्पादन याचिका दायर की। ब्रिटेन की अदालत के फैसले को चुनौती देने वाले केएसआरटीसी के आवेदन को दीवानी अदालत ने खारिज कर दिया, जिसके कारण केएसआरटीसी ने उच्च न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दायर की। उच्च न्यायालय ने कहा कि विदेशी अदालत द्वारा जारी नोटिस पर दिए गए केएसआरटीसी के जवाब पर विदेशी अदालत के फैसले में विचार नहीं किया गया।

You Might Also Like

मिजोरम में बारिश के दौरान पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत, कई लोग लापता
भाजपा और सपा पर भड़की मायावती, कहा – ‘बदरीनाथ व ज्ञानवापी पर बयानबाजी अनुचित’
दिल्ली में मेयर का चुनाव फिर टला, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी -मनोनीत सदस्य नहीं कर सकते मतदान
भारतीय सेना ने ध्रुव हेलीकॉप्टर का संचालन रोका, किश्तवाड़ में हुई दुर्घटना के बाद लिया फैसला
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में दिखने लगा ईरान – इजरायल संघर्ष का असर, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट
TAGGED:Karnataka High CourtKSRTC
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?