1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार सरकार ने किसानों लिए शुरू की बीज अनुदान योजना, लाभ उठाने के लिए पात्र किसान 15 मई तक करें आवेदन
बिहार सरकार ने किसानों लिए शुरू की बीज अनुदान योजना, लाभ उठाने के लिए पात्र किसान 15 मई तक करें आवेदन

बिहार सरकार ने किसानों लिए शुरू की बीज अनुदान योजना, लाभ उठाने के लिए पात्र किसान 15 मई तक करें आवेदन

0
Social Share

पटना, 24 अप्रैल। बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों की सहायता के लिए बीज अनुदान योजना शुरू की है। अच्छी और मुनाफे वाली खेती के लिए अच्छे गुणवत्ता वाले बीजों की आवश्यकता होती है। इनका बाजार मूल्य अधिक होने के कारण इन्हें खरीदना सभी किसानों के लिए आसान नहीं होता है। ऐसे में किसानों की मदद के लिए बिहार सरकार आगे आई है। बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों की सहायता के लिए बीज अनुदान योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत बिहार सरकार किसानों को अनुदान पर अच्छी गुणवत्ता वाले सभी फसलों के बीज बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के माध्यम से मुहैया करवाती है। योजना के तहत किसानों को 100 प्रतिशत तक अनुदान पर बेहतर बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। इसका लाभ लेने के लिए आवेदक को बिहार का निवासी होना आवश्यक है। आवेदक के पास आवश्यक जमीन होनी चाहिए। किसान का निबंधन डीबीटी पोर्टल पर होना आवश्यक है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना की अधिक जानकारी बिहार कृषि ऐप, कृषि विभाग की वेबसाइट से ली जा सकती है।

इसके साथ ही जिला कृषि कार्यालय से भी इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड राज्य के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने में लगातार सक्रिय है। निगम विभिन्न फसलों के बीजों का विपणन 38 जिला बीज वितरकों के माध्यम से कर रहा है। निगम द्वारा वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 7,99,412 किसानों के बीच 76,457.79 क्विंटल बीज वितरित किया गया है। गरमा-2025 सत्र में 4,94,842 किसानों को 62,525.75 क्विंटल बीज पहुंचाया गया।

वहीं, खरीफ 2025-26 एवं रबी 2025-26 सत्र में 17,81,021 किसानों के बीच 6,66,984.51 क्विंटल बीज की आपूर्ति की गई। उन्नत बीजों की आसानी से और अनुदान पर उपलब्धता के कारण कृषि लागत में जहां एक ओर कमी आ रही है, वहीं दूसरी तरफ किसानों की आय भी बढ़ रही है। उन्नत बीजों के कारण फसलों का उत्पादन बढ़ने से किसानों की जिंदगी में खुशहाली आ रही है।

tags:
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code