hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, पुलिस सब इंस्पेक्टर शहीद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, पुलिस सब इंस्पेक्टर शहीद
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, पुलिस सब इंस्पेक्टर शहीद

Vinayak Barot
Last updated: September 12, 2021 6:43 pm
Vinayak Barot
Published: September 12, 2021
Share
SHARE

श्रीनगर, 12 सितम्बर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने रविवार को पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। पुराने श्रीनगर के खानयार इलाके में हुए इस हमले में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद शहीद हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाया। अर्शीद अहमद को कई गोलियां लगीं। उन्हें तत्काल एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक आतंकी पीठ पीछे से पुलिस सब इंस्पेक्टर पर हमला करते हुए देखा जा रहा है। फिलहाल इस हमले के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च अभियान शुरू कर दिया।

आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस बीच आतंकी संगठन टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले श्रीनगर में शुक्रवार को छानपोरा इलाके में स्थित पुलिस पोस्ट के बाहर तैनात सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने दोपहर करीब एक बजे ग्रेनेड हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ 29वीं बटालियन की जी-कम्पनी का जवान जितेंद्र कुमार यादव घायल हो गया था। हमले के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस बीच आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं। बीते दिनों आतंकी कुछ स्थानीय नेताओं की भी हत्या कर चुके हैं। हालांकि जवान भी पूरी मुस्तैदी के साथ आतंकियों को सामना कर मौत के घाट उतारने में लगे हुए हैं।

खुफिया एजेंसियों ने पिछले माह जारी किए थे आतंकी हमले के 10 से ज्यादा अलर्ट

देश की खुफिया एजेंसियों ने पिछले महीने 15 दिनों के भीतर आतंकी हमले के 10 से ज्यादा अलर्ट जारी किए थे। सभी अलर्ट में पीओके के जरिए जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने और आतंकी हमले की आशंका जताई गई थी। इसी क्रम में पिछले महीने के अंत में सेना को सोपोर में बड़ी सफलता मिली थी, जब जवानों ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वक्फ संशोधन विधेयक को दी मंजूरी, अस्तित्व में आया नया कानून
पुण्य तिथि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ व पीएम मोदी ने पूर्व पीएम वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
मनसुख मांडविया बोले – गरीबों को भी अमीरों की भांति गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सरकार की प्राथमिकता  
जम्मू-कश्मीर : डोडा में सैन्य वाहन गहरी खाई में गिरा,10 जवानों की मौत
आईपीएल-18 : मुंबई इंडियंस की रोमांचक जीत, घर में टूटा दिल्ली कैपिटल्स का अजेय क्रम
TAGGED:jammu and kashmirKhanyarpolice party attackedsrinagar
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

જાણો વિદેશ પ્રધાને શા માટે કહ્યું?, “ચીન સાથે ભારતના સંબંધો ચિંતાનો વિષય”

Revoi
Revoi
September 9, 2019
कोरोना से लड़ाई : 5 करोड़ लोगों की जांच करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, 24 घंटे में सिर्फ 1,221 नए केस
આતંકી બુરહાન વાનીની વરસી પર કાશ્મીર ખીણ બંધનું એલાન, સુરક્ષાદળો પર હુમલાની આશંકાનું એલર્ટ
बॉलीवुड : दिवाली पर रिलीज होगी अभिनेता अक्षय कुमार व कैटरीना की फिल्म ‘सूर्यवंशी’
NEET-UG 2024 : 1563 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी रद, 23 जून को दोबारा परीक्षा, 30 से पहले परिणाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?