hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तेलंगाना हाई कोर्ट का फैसला – ‘नौकरीपेशा पत्नी यदि खाना न बनाए तो यह तलाक का आधार नहीं हो सकता’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > तेलंगाना हाई कोर्ट का फैसला – ‘नौकरीपेशा पत्नी यदि खाना न बनाए तो यह तलाक का आधार नहीं हो सकता’
राष्ट्रीयहिन्दी

तेलंगाना हाई कोर्ट का फैसला – ‘नौकरीपेशा पत्नी यदि खाना न बनाए तो यह तलाक का आधार नहीं हो सकता’

Revoi Editor
Last updated: January 7, 2026 3:29 pm
Revoi Editor
Published: January 7, 2026
Share
SHARE

हैदराबाद, 7 जनवरी। तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है कि पति व पत्नी, दोनों के नौकरीपेशा होने की स्थिति में महिला द्वारा खाना न बनाना या अपनी सास की मदद न करना क्रूरता नहीं माना जा सकता और इस आधार पर तलाक नहीं दिया जा सकता।

दरअसल, हैदराबाद में एलबी नगर के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर क्रूरता का आरोप लगाते हुए शादी रद करने की याचिका दायर की थी। निचली अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसने हाई कोर्ट में अपील की। जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य और जस्टिस नागेश भीमापका की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की और याचिकाकर्ता की अपील खारिज करते हुए अपना फैसला सुनाया।

खाना नहीं बनाना ‘क्रूरता’ क्यों नहीं

अदालत ने कहा कि पति दोपहर एक बजे से रात 10 बजे तक काम करता है जबकि पत्नी पूर्वाह्न नौ बजे से शाम छह बजे तक काम करती है। ऐसे में सुबह के समय खाना न बनाना क्रूरता नहीं माना जा सकता। पति के इस दावे पर कि उसकी पत्नी अक्सर अपने मायके चली जाती है और उसके साथ नहीं रहती, अदालत ने गौर किया कि पति ने विरोधाभासी बयान दिए हैं। उसने एक जगह कहा कि वह पांच माह तक साथ रही और दूसरी जगह कहा कि वह उनकी 21 माह की शादी के दौरान सिर्फ तीन माह साथ रही। अदालत ने यह भी कहा कि गर्भपात (miscarriage) के बाद पत्नी का अपने माता-पिता के साथ रहना क्रूरता नहीं माना जा सकता।

अलग घर पर कोर्ट का फैसला

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अलग घर की मांग करना क्रूरता के दायरे में आता है, लेकिन हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह हर मामले के तथ्यों पर निर्भर करता है। वर्तमान मामले में, अदालत ने कहा कि पत्नी ने खुद अलग होने का प्रस्ताव नहीं दिया था, बल्कि उसके वकील ने उसे ऐसा करने की सलाह दी थी, इसलिए इसे क्रूरता नहीं माना जा सकता। अदालत ने पति के आरोपों को क्रूरता मानने से इनकार कर दिया और उसकी अपील खारिज करते हुए तलाक देने से मना कर दिया।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश अब पूरी तरह अनलॉक : रविवार की साप्ताहिक बंदी भी खत्म, खुले रहेंगे बाजार, मॉल और कल-कारखाने
पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा हुए लोकसभा अध्यक्ष ने जी20 की सफलता पर दी बधाई
चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर गतिरोध खत्म, ICC ने कहा – भारत व पाकिस्तान अपने मैच तटस्थ स्थल पर खेलेंगे
महाराष्ट्र में जुबानी जंग जारी : शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे को बताया धृतराष्ट्र, संजय राउत ने दिया जवाल
‘अग्निपथ’ पर बवाल के बीच बोले पीएम मोदी – नए काम करने पर झेलनी पड़ती है मुसीबत
TAGGED:grounds for divorceTelangana High Court rulingwife not cooking foodworking wife
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?