hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: WTC फाइनल : टीम इंडिया इतिहास रचने से 280 रन दूर, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > WTC फाइनल : टीम इंडिया इतिहास रचने से 280 रन दूर, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद
खेलहिन्दी

WTC फाइनल : टीम इंडिया इतिहास रचने से 280 रन दूर, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद

Vinayak Barot
Last updated: June 11, 2023 1:45 am
Vinayak Barot
Published: June 11, 2023
Share
SHARE

लंदन, 10 जून। शुरुआती तीन दिनों तक ऑस्ट्रेलियाई वर्चस्व दिखने के बाद द ओवल ग्राउंड पर पहले भारतीय गेंदबाजों और फिर बल्लेबाजों ने तनिक दम दिखाया। इसका नतीजा यह हुआ कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल रोमांचक मोड़ पर जा पहुंचा है। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि भारत को पांचवें व अंतिम दिन रविवार को जीत हासिल करने के लिए 280 रनों की दरकार रहेगी जबकि खिताब पर कब्जा करने के लिए कंगारुओं को सात विकेट की जरूरत है।

That's Stumps on Day 4 of #WTC23 Final!

We have an action-packed Day 5 in store tomorrow! #TeamIndia reach 164/3 and need 280 more runs to win, with @imVkohli & @ajinkyarahane88 at the crease 👌🏻👌🏻

Scorecard ▶️ https://t.co/0nYl21oYkY pic.twitter.com/0frfkWrEp0

— BCCI (@BCCI) June 10, 2023

भारत जीता तो क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज होगा

तो वह यदि टीम इंडिया यह लक्ष्य हासिल कर लेती है तो वह इतिहास रचने में सफल हो जाएगी क्योंकि एक तरफ यह विश्व क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज होगा तो दूसरी ओर द ओवल ग्राउंड पर भी सर्वोच्च लक्ष्य का सफल पीछा होगा। टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में अब तक सर्वोच्च लक्ष्य 418 रनों का रहा है, जो सफलतापूर्वक हासिल किया गया है जबकि इस मैदान पर 263 रनों का रिकॉर्ड है।

444 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने भारत ने बनाए 3-164

चौथे दिन के खेल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 4-123 से आगे बढ़ते हुए अंतिम सत्र में आठ विकेट पर 270 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की और भारत के सामने 444 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया ने स्टंप्स तक तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं।

कोहली और अजिंक्य के बीच अटूट 71 रनों की साझेदारी

विराट कोहली ( नाबाद 44 रन, 60 गेंद, सात चौके) और पहली पारी में भारत को फॉलोआन के संकट से बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले अजिंक्य रहाणे (नाबाद 20 रन, 59 गेंद, तीन चौके) क्रीज पर थे और उनके बीच चौथे विकेट के लिए अटूट 71 रनों की साझेदारी हो चुकी थी।

रोहित व पुजारा ने दूसरे विकेट पर जोड़े 51 रन

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत कमोबेश ठीक रही, जब कप्तान रोहित शर्मा (43 रन, 60 गेंद, 103 मिनट, एक छक्का, सात चौके) व शुभमन गिल (18 रन, 19 गेंद, दो चौके) के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। स्कॉट बोलैंड ने गिल को लौटाया तो रोहित व चेतेश्वर पुजारा (27 रन, 47 गेंद, 68 मिनट, पांच चौके) के बीच 51 रनों की अच्छी साझेदारी आ गई।

स्कोर कार्ड

लेकिन यहीं एक रन के भीतर दो बल्लेबाज निकल गए। 20वें ओवर में नेथन लियोन ने रोहित को पगबाधा किया तो अगले ओवर में कप्तान पैट कमिंस ने पुजारा को चलता कर दिया (3-93)। फिलहाल इसके बाद कोहली व रहाणे ने 19.2 ओवरों के बचे खेल में अन्य कोई क्षति नहीं होने दी और एक मजबूत साझेदारी विकसित पर भारत की उम्मीदें जगा दी।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में कैरी व स्टार ने ठोके अर्धशतक

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में सर्वोच्च स्कोरर एलेक्स कैरी (नाबाद 66 रन, 105 गेंद, 162 मिनट, आठ चौके) और मिचेल स्टार्क (41 रन, 57 गेंद, 80 मिनट, सात चौके) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। 167 रनों पर छठा विकेट गिरने के बाद दोनों ने सातवें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की और टीम को 270 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पिछली शाम के नाबाद बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भी 41 रनों का अंशदान किया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 58 पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि मो. शमी और शार्दुल ठाकुर ने आपस में चार विकेट लिए।

You Might Also Like

अयोध्या जंक्शन अब अयोध्या धाम जंक्शन कहलाएगा, पीएम मोदी 30 दिसम्बर को भव्य भवन का करेंगे लोकार्पण
दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने कालकाजी सीट पर अलका लांबा को उतारा, सीएम आतिशी को देंगी चुनौती
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तराखंड विधानसभा में पेश किया UCC बिल, विपक्ष का हंगामा
हांगकांग अग्निकांड में तीन गिरफ्तार, हादसे में 44 की गई जान, 279 लोग अब भी लापता, राहत बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर : यूपी के मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला हाईब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी मारा गया, आतंकियों की गोली का शिकार
TAGGED:CricketKohli and Rahane at the creaseteam indiaWTC Final
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?