hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तमिलनाडु NDA के साथ… पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- DMK सरकार को विदाई देने का समय आ गया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > तमिलनाडु NDA के साथ… पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- DMK सरकार को विदाई देने का समय आ गया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु NDA के साथ… पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- DMK सरकार को विदाई देने का समय आ गया

Revoi Editor
Last updated: January 23, 2026 1:50 pm
Revoi Editor
Published: January 23, 2026
Share
SHARE

चेन्नई, 23 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में ”भ्रष्ट” द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार को विदाई देने का समय आ गया है। उनकी टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु राजग के धोखे को भूला नहीं है। तमिलनाडु में राजग के चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए चेन्नई के नजदीक मदुरांतकम जाने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग के शासन का रिकॉर्ड और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को लेकर उसकी प्रतिबद्धता राज्य की जनता के दिलों को छू रही है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”तमिलनाडु राजग के साथ है। मैं आज बाद में मदुरांतकम में आयोजित रैली में राजग नेताओं के साथ शामिल होऊंगा। तमिलनाडु ने तय कर लिया है कि भ्रष्ट द्रमुक सरकार को विदाई देने का समय आ गया है। राजग के शासन का रिकॉर्ड और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को लेकर उसकी प्रतिबद्धता राज्य की जनता के दिलों को छू रही है।” प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने कहा कि मोदी राज्य का दौरा केवल चुनाव के समय ही करते हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “तमिलनाडु राजग के धोखे को जानता है। प्रधानमंत्री मोदी अक्सर सिर्फ चुनाव के समय ही तमिलनाडु आते हैं…।”

उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि राज्य को 3,458 करोड़ रुपये की समग्र शिक्षा निधि कब मिलेगी, यह कब घोषित किया जाएगा कि परिसीमन में तमिलनाडु की सीटें कम नहीं होंगी, और भाजपा के एजेंट की तरह काम करने वाले राज्यपाल की “अराजकता” आखिर कब खत्म होगी। स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि तमिल भाषा के प्रचार के लिए केंद्र से तमिलनाडु को अलग से वित्तीय सहायता कब मिलेगी, ‘मनरेगा’ को कब बहाल किया जाएगा, मदुरै में एम्स परियोजना कब शुरू होगी और अन्य लंबित परियोजनाओं के लिए राशि कब दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “तमिलनाडु हर बार भाजपा के उस गठबंधन को हराएगा, जो केवल धोखा देता रहा है।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को मदुरांतकम में आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। राजग के प्रमुख घटक दल ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई.के. पलानीस्वामी सहित गठबंधन के वरिष्ठ नेता इस विशाल चुनावी रैली में भाग लेंगे। इस दौरान मोदी, राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार के खिलाफ आक्रामक चुनाव अभियान की दिशा और माहौल तय कर सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, “यह प्रधानमंत्री मोदी जी और तिरु ई. के. पलानीस्वामी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में तमिलनाडु में राजग के चुनाव अभियान की शुरुआत है। यह द्रमुक की भ्रष्टाचारग्रस्त सरकार को बेदखल करने और हर वर्ग के लिए सुशासन, अवसर और समृद्धि लाने की दिशा में पहला कदम भी है। इस बार तमिलनाडु में राजग का परचम लहराएगा।” पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए चेन्नई से लगभग 87 किलोमीटर दूर स्थित मदुरांतकम में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के लिए पड़ोसी चेंगलपट्टू जिले में एक हेलीकॉप्टर पैड भी तैयार किया गया है। मदुरांतकम, चेंगलपट्टू जिले में ही है।

You Might Also Like

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना – ‘वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता से खुश रहें’
UP Politics: कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, अखिलेश की मौजूदगी में ली सदस्यता
बिहार चुनाव 202 : शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त, भाजपा-जदयू के कार्यालयों में जश्न
खुशखबरी : यूपी के विभिन्न रूटों पर 5 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी, पूर्वोत्तर रेलवे ने भेजा प्रस्ताव
मर्यादा भूले अभिनेता खेसारी लाल, शूटिंग के दौरान पैर से मारकर खोला मंदिर का गेट, वायरल हुआ वीडियो तो मांगी माफी
TAGGED:Chief Minister M. K. StalinDMK GovernmentPrime Minister ModiTamil Nadu elections
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ से आक्रोश, FORDA ने फिर की हड़ताल की घोषणा

Revoi Editor
Revoi Editor
August 15, 2024
यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस छात्रों को बड़ी राहत – फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम में हो सकेंगे शामिल
इसरो को मिली बड़ी कामयाबी, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले पुष्पक विमान का हुआ सफल परीक्षण
वाराणसी की टेंट सिटी में शराब पार्टी और बार बालाओं का डांस? कांग्रेस ने थाने पर की शिकायत
भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 118 दिनों में न्यूनतम, रिकवरी रेट बढ़कर 97.28%
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?