1. Home
  2. Tag "uttar pradesh"

‘दंगा एवं भय मुक्त उप्र’ की विकास यात्रा जारी रखने के लिये मतदान करें : मुख्यमंत्री योगी

  लखनऊ, 14 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये शुरू हुये मतदान में प्रदेशवासियों से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। योगी ने इस चुनाव को ‘दंगा मुक्त एवं भय मुक्त नये उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा का अहम […]

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी से मिलना चाहती है दलित मृतका की मां, हत्या से पहले रेप की जताई आशंका

उन्नाव, 11 फरवरी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी नेता और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, जिनकी उन्नाव स्थित जमीन से यूपी पुलिस की स्वाट टीम ने गुरुवार को बीते दो माह से लापता 22 वर्षीया दलित युवती का शव बेहद बुरी अवस्था में बरामद किया था। उन्नाव […]

कोरोना से राहत : उत्तर प्रदेश में भी 7 फरवरी से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज

लखनऊ, 5 फरवरी। कोरोना की कम होती तीसरी लहर के बीच देश के ज्यादातर राज्य फिर से धीरे-धीरे स्कूल और कॉलेज खोल रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। केंद्र के दिशानिर्देशों के तहत […]

कोरोना से राहत : दिल्ली में अगले हफ्ते से चरणबद्ध खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, राजस्थान में नाइट कर्फ्यू खत्म

नई दिल्ली, 4 फरवरी। कोरोना संक्रमण के लगातार घट रहे दायरे के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहले से लागू कोविड प्रतिबंधों में तनिक और ढील देने का तैयारी है। इस क्रम में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की शुक्रवार को हुई बैठक में राजधानी में जिम, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को एक बार […]

वाराणसी में नकली वैक्सीन और टेस्टिंग किट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ की काररवाई में 5 गिरफ्तार

वाराणसी, 2 फरवरी। यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की वाराणसी इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़े पैमाने पर नकली वैक्सीन और नकली कोविड टेस्टिंग किट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस क्रम में एसटीएफ ने बड़ी मात्रा में नकली कोविडरोधी वैक्सीन व टेस्टिंग किट सहित अन्य उपकरण बरामद […]

कोरोना का खतरा – यूपी में अब 30 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

लखनऊ, 22 जनवरी। कोरोना की दहशत और शीतलहरी के चलते उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय आगामी 30 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने शनिवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया है। आदेश में साफ किया गया है कि ऑनलाइन कक्षाएं पहले […]

उत्तर प्रदेश : मथुरा में मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-आगरा रूट बाधित, 10 ट्रेनें रद

मथुरा, 22 जनवरी। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा डिवीजन में मथुरा-पलवल रूट पर शुक्रवार को मध्यरात्रि के करीब एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसकी वजह से आगरा-दिल्ली रेल मार्ग की तीनों लाइनों (अप, डाउन एवं तीसरी लाइन) पर यातायात बाधित हो गया। इस हादसे के बाद रूट की 10 ट्रेनों को […]

उत्तर प्रदेश : कोरोना संक्रमण व ठंड के चलते स्कूल-कॉलेज अब 23 जनवरी तक बंद रहेंगे

लखनऊ, 16 जनवरी। उत्तर प्रदेश शासन ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के तेज प्रसार तथा शीतलहरी को देखते हुए राज्य के सभी स्कूल व कॉलेजों को अब 23 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय किया है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को ट्वीट कर इस आशय की घोषणा की। शासन ने […]

उत्‍तर प्रदेश : पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली, 14 जनवरी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना शुक्रवार को जारी होने के साथ ही राज्‍य में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्‍य में 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में 58 सीटों के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होगी […]

उत्तर प्रदेश : वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

लखनऊ, 14 जनवरी। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। समाचार चैनल एनडीटीवी में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पोस्ट पर कार्यरत 61 वर्षीय कमाल खान ने बटलर पैलेस कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास में तड़के अंतिम सांस ली। कमाल खान की शादी पत्रकार रुचि कुमार […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code