1. Home
  2. Tag "up"

यूपी : योगी के मंत्री के बयान पर कवि कुमार का तंज, कहा- ‘हुजूर ठीक ही कहते होंगे’

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर। उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीते गुरुवार को विधानसभा के शीत कालीन सत्र में कहा क‍ि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश में आक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना उनके पास नहीं है। इसके साथ ही यूपी के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से यह भी दावा […]

यूपी : वाराणसी में मेयर सम्मेलन का प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

लखनऊ, 17 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए दौर के उभरते भारत में शहरी क्षेत्र के विकास पर आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित ‘अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन’ का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश के सभी शहरों के मेयर शहरी भारत के नए स्वरूप की भावी […]

यूपी : चंदौली में कार हादसे में तीन भाइयों समेत चार की दर्दनाक मौत

चंदौली 16 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से उसमे सवार चार युवकों की मृत्यु हो गई जिनमें तीन सगे भाई थे । पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि पुलिस गश्ती दल को बुधवार देर रात भुड़कुड़ा गांव के पास सड़क किनारे […]

मिशन 2022: योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, माफिया अतीक अहमद को बताया औरंगजेब

लखनऊ, 15 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के भगवतपुर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 106 नवनिवाहित जोड़ों की शादी का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पहुंचे सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि आज 106 जोड़ों […]

अयोध्‍या में आज भाजपा नेताओं का संगम, नड्डा व 11 राज्‍यों के सीएम करेंगे रामलला के दर्शन

लखनऊ, 15 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक सभी मुख्यमंत्री नड्डा के साथ दोपहर 12:00 बजे अयोध्या […]

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से, हंगामेदार होने के आसार

लखनऊ 15 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल का संक्षिप्त मगर महत्वपूर्ण शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। सदन की बैठक दिन में 11 बजे से शुरु होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मार्च में पूरा होने से पहले आहूत सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार है। संभावित विधानसभा चुनाव के ठीक […]

यूपी चुनाव को लेकर बेहद खास है मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, मांगा काम का लेखा-जोखा

लखनऊ, 14 दिसम्बर। प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के रेल इंजन कारखाना अतिथिगृह सभागार में मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सभी मुख्यमंत्री अपने प्रांतों में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। जानकारी के मुताबिक, यह बैठक पिछले साल होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते […]

मिशन 2022 : समाजवादी विजय रथ यात्रा के तहत आज अखिलेश करेंगे जौनपुर का दौरा

जौनपुर, 14 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार से जौनपुर में पार्टी की विजय रथ यात्रा के छठवें चरण की अगुवाई करेंगे। सपा की ओर से जारी यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश दो दिन तक जौनपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सघन दौरें पर रहेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश मंगलवार को सुबह 11 […]

यूपी : अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने लिया विकासकार्यों का जायजा

वाराणसी, 14 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान वाराणसी में चल रहे तमाम विकास कार्यों का सोमवार को देर रात तक निरीक्षण किया। वाराणसी, प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। मोदी ने सोमवार को दिन में काशी विश्वनाथ धाम परिसर के लोकार्पण और देर शाम तक गंगा आरती […]

यूपी चुनाव : महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस

लखनऊ, 7 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एक नयी रणनीत पर काम करते हुये, इस बार महिलाओं के लिए एक अलग घोषणा पत्र जारी करेगी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के महिला घोषणा पत्र पर पिछले दो दिनों से लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेताओं […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code