1. Home
  2. Tag "up"

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव को किया फोन, पूछी कुशलक्षेम

लखनऊ, 23 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से कोरोना संक्रमित हुयी उनकी पत्नी और बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर दी गयी जानकारी के मुताबिक योगी ने कल रात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री […]

मिशन 2022 : प्रयागराज में प्रधानमंत्री आज करेंगे ‘मातृशक्ति’ से संवाद

प्रयागराज, 21 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित ‘मातृशक्ति सम्मान समारोह’ में दो लाख से अधिक महिलाओं से रूबरू होंगे। उनकी प्रयागराज यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं इंतजामों को स्थानीय प्रशासन द्वारा अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रयागराज में प्रधानमंत्री के लगभग दो घंटे के प्रवास के लिये […]

यूपी : केंद्रीय मंत्री गडकरी व सीएम योगी आज जौनपुर को देंगे विकास योजनाओं की सौगात

जौनपुर , 20 दिसम्बर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर के मछलीशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम के लिए फौजदार इंटर कालेज में बना मंच और […]

मायावती का हमला, कहा- विपक्षी दलों ने लगाया था बसपा सरकार की गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में अड़ंगा

लखनऊ, 18 दिसम्बर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने गंगा एक्सप्रेस वे काे उनकी सरकार में बनी परियाेजना बताते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के विरोध के कारण आगे नहीं बढ़ सकी।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा […]

सपा सांसद बर्क के लड़कियों को लेकर दिए गए बयान पर भड़की भाजपा नेत्री अदिति सिंह

लखनऊ, 18 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी (सपा) डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क के लड़कियों की विवाह के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष निर्धारित किए जाने को लेकर दिए गए बेतुके बयान पर भाजपा नेत्री व विधायक अदिति सिंह ने जोरदार हमला किया। आदित्य सिंह ने वर्क के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते […]

दंगों की आंच पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकती है सपा : सुरेश खन्ना

लखनऊ, 18 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार के प्रवक्ता सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर दंगे कराकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दंगे देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। बावजूद इसके सपा दंगों की सियासत करती है। खन्ना ने शनिवार को एक […]

गंगा एक्सप्रेस वे की सौग़ात देने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार : सीएम योगी

लखनऊ, 18 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शाहजहांपुर में 36 हजार 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रदेश के सबसे लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस वे’ की आधारशिला रख रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। योगी ने ट्वीट कर कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज शाहजहांपुर […]

यूपी : अखिलेश के करीबियों के घर पर आईटी की छापेमारी, सपा ने लगाया राजनीतिक द्वेष का आरोप

लखनऊ, 18 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी मनोज यादव, जैनेंद्र यादव और पार्टी प्रवक्ता राजीव राय और के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग की कार्रवाई लखनऊ के अलावा मैनपुरी, आगरा और मऊ में चल रही है। सपा प्रवक्ता राजीव राय ने […]

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान

लखनऊ, 18 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 36 हजार 230 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले प्रदेश के सबसे लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस वे’ की आधारशिला रखेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुये कहा कि मोदी जी आज गंगा […]

मिशन 2022: भाजपा सांसदों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक खत्म

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगली साल विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव का बिगुल बजा सकता है। ऐसे में भाजपा भी अपनी तैयारियों को धार दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विधानसभा चुनाव के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। मोदी लगातार […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code