2022 के चुनाव में नफरत को हराने का सही मौका: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 10 जनवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में साजिश के तहत नफरत फैलाने का काम हो रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इस नफरत को हराने का सही मौका है। राहुल गांधी ने ने ट्वीट किया “नफ़रत को हराने का सही मौक़ा है।”

इसके साथ ही उन्होंने चुनाव 2022 को हैस्टैग किया है। कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नफरत फैलाने का आरोप लगाकर उस पर हमला कर रही है। हाल में कांग्रेस ने टेक फॉग एप को लेकर भी सरकार पर जोरदार हमला किया और कहा कि इस एप के माध्यम से देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है।

पार्टी ने भी अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट कर कहा “भाजपाई एजेंडा देश के सौहार्द में नफरत का जहर घोल रहा है, भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश को नफरत और हिंसा में झोंक रही है। भाजपा को देशवासियों के सवालों के जवाब देने होंगे। भाजपाई सोशल मीडिया टेक फॉग पर निर्भर है और इस खतरनाक एप के जरिए भाजपा समाज में नफरत का जहर घोल रही है। टेक फॉग एप नहीं बल्कि भाजपा की प्रोपेगेंडा मशीनरी का हथियार है, जो देश के लिए हानिकारक है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular