1. Home
  2. Tag "uniform civil code"

गुजरात चुनाव : भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा

गांधीनगर, 26 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले महीने प्रस्तावित गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उसने पार्टी की सत्ता बरकरार रहने पर राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने का वादा किया। आयुष्मान योजना की चिकित्सा बीमा कवर राशि 10 लाख रुपये की जाएगी भाजपा […]

अमित शाह बोले – लोकतांत्रिक चर्चा पूरी होने के बाद भाजपा समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली, 24 नवम्बर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी लोकतांत्रिक चर्चाओं और बहसों के पूरा होने के बाद देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को प्रतिबद्ध है। संविधान सभा ने भी उचित समय आने पर यूसीसी लागू करने की सलाह दी थी टाइम्स […]

हिमाचल में भाजपा के संकल्प पत्र में 11 बड़े वादे – यूनिफॉर्म सिविल कोड से 8 लाख जॉब तक शामिल

शिमला, 6 नवम्बर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। भाजपा ने इस बार राज्य में यूनिफॉर्म सिविल से लेकर नौकरियां देने जैसे 11 बड़े वादे किए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री […]

गुजरात में समान नागरिक संहिता को लेकर केजरीवाल बोले – भाजपा की नीयत खराब, पूरे देश में क्यों नहीं लागू करती?

भावनगर, 30 अक्टूबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए गुजरात में समिति गठित करने के कदम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की मंशा पर रविवार को सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पार्टी ऐसा करना चाहती है तो इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने […]

गुजरात सरकार का फैसला : विधानसभा चुनाव से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए बनेगी कमेटी

अहमदाबाद, 29 अक्टूबर। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) का दांव चला है और इस निमित्त कमेटी गठित करने का फैसला किया है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को बताया कि गुजरात मंत्रिमंडल ने समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से समिति […]

कानून मंत्री किरेन रिजिजू बोले – समान नागरिक संहिता पर भाजपा का रुख स्पष्ट, यही सरकार का भी विचार

नई दिल्ली, 27 जुलाई। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) पर भाजपा का दृष्टिकोण स्पष्ट है और इसे सरकार का भी विचार माना जाना चाहिए। कानून मंत्री का यह बयान लोकसभा में उस वक्त आया, जब परिवार न्यायालय संशोधन बिल (फैमिली कोर्ट्स अमेंडमेंट बिल) पर बहस […]

भाजपा ज्वॉइन करने की अटकलों के बीच शिवपाल यादव ने की समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग

लखनऊ, 15 अप्रैल। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही समाजवादी पार्टी के मुखिया और अपने भतीजे अखिलेश यादव से नाराज चल रहे शिवपाल यादव की ओर से हालांकि अब तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ने की अटकलें तेज होती जा रही हैं। […]

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को फिर दी चेतावनी – 3 मई तक मस्जिदों से हटवा दें लाउडस्पीकर

ठाणे, 13 अप्रैल। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने समान नागरिक संहिता की वकालत की है और जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर देने के साथ ही मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की महाराष्ट्र सरकार से अपनी मांग दोहराई है। यही नहीं वरन उन्होंने यहां एक रैली में इसके लिए […]

धामी कैबिनेट की पहली बैठक में फैसला : उत्तराखंड में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

देहरादून, 24 मार्च। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) जल्द लागू होगा। राज्य में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 24 घंटे बाद कैबिनेट की पहली बैठक में पुष्कर सिंह धामी ने यह फैसला किया। नई सरकार की पहली बैठक के अवसर पर उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और संगठन […]

हिजाब विवाद के बीच मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने की समान नागरिक संहिता की वकालत

नई दिल्ली, 12 फरवरी। कर्नाटक से उभरे हिजाब विवाद के बीच बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन का बयान भी सामने आया है, जिन्होंने बुर्के की तुलना अंधेरे युग की शुद्धता की पट्टी से की है। महिलाओं के मुद्दों पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय साझा करने के लिए लोकप्रिय लेखिका ने कहा कि बुर्का […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code