1. Home
  2. Tag "team india"

विराट कोहली बोले – ‘मैं किसी भी काम को 120 प्रतिशत जज्बे के साथ करना चाहता हूं’

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि वह किसी भी काम को पूरी ईमानदारी व 120 फीसदी जज्बे के साथ करना चाहते हैं और वर्कलोड मैनेजमेंट के ही चलते उन्होंने भारतीय टी20 टीम और फिर आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। […]

भारतीय क्रिकेट का दौरा कार्यक्रम : 8 माह में 4 टेस्ट, 14 टी20 व 3 एक दिनी खेलेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली, 20 सितम्बर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट का जून, 2022 तक का दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया। नवम्बर, 2021 से जून, 2022 के बीच कुल आठ माह के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर चार टेस्ट, 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। चार विदेशी टीमें […]

टीम इंडिया में तालमेल का अभाव : रोहित शर्मा को उप कप्तानी से हटाना चाहते थे विराट कोहली

नई दिल्ली, 17 सितम्बर। टी20 प्रारूप का नेतृत्व छोड़ने की भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की घोषणा के बाद अब यह खबर भी सामने आ रही है कि टीम इंडिया में पिछले कुछ समय से तालमेल का अभाव दिखाई पड़ रहा है। इसी क्रम में कोहली अपने सहयोगी रोहित शर्मा को उप कप्तानी से हटाना […]

मैनचेस्टर टेस्ट के आयोजन पर संशय, टीम इंडिया के सहायक फिजियो योगेश भी कोरोना पॉजिटिव

मैनचेस्टर, 9 सितम्बर। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर इंग्लैंड के साथ शुक्रवार से खेले जाने वाले पांचवें व अंतिम टेस्ट के एक दिन पहले मेहमान शिविर से फिर चिंताजनक खबर सामने आई, जब टीम इंडिया के सहायक फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भारतीय टीम का अभ्यास सत्र रद, प्रेस […]

क्रिकेट : टीम इंडिया अगले वर्ष भी जाएगी इंग्लैंड, जुलाई में होगी टी20 और एक दिनी सीरीज

लंदन, 8 सितम्बर। इंग्लिश धरती पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तहत मैनचेस्टर में अंतिम मुकाबला खेलने के लिए तैयार भारतीय क्रिकेट टीम का एक और इंग्लैंड दौरा तय हो गया है। नए कार्यक्रम के तहत टीम इंडिया अगले वर्ष जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में तीन टी20 और तीन वन डे […]

ओवल टेस्ट : भारत की इंग्लैंड पर 157 रनों से शानदार जीत, सीरीज में अजेय बढ़त

लंदन, 6 सितम्बर। ‘मैन ऑफ द मैच’ शतकवीर रोहित शर्मा की अगुआई में बल्लेबाजों ने यदि दूसरी पारी में भारत को लड़ने लायक स्कोर दिया तो जरूरत के वक्त गेंदबाज भी अग्नि परीक्षा में खरे उतरे और टीम इंडिया ने यहां केनिंगटन ओवल में इग्लैंड को चतुर्थ टेस्ट में 157 रनों के बड़े अंतर से […]

क्रिकेट : मुख्य कोच रवि शास्त्री मैनचेस्टर टेस्ट में भी भारतीय टीम के साथ नहीं रहेंगे

लंदन, 6 सितम्बर। भारतीय क्रिकेट के टीम कोरोना संक्रमित मुख्य कोच रवि शास्त्री इंग्लैंड के साथ 10 सितम्बर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर खेले जाने वाले पांचवें व अंतिम टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं रहेंगे। गौरतलब है कि शनिवार की रात थोड़ी परेशानी महसूस करने के बाद […]

टीम इंडिया पर कोरोना का साया : मुख्य कोच रवि शास्त्री पॉजिटिव, कोचिंग स्टाफ आइसोलेशन में

लंदन, 5 सितम्बर। भारत व इंग्लैंड के बीच यहां केनिंगटन ओवल ग्राउंड पर खेले जा रहे चतुर्थ टेस्ट के बीच भारतीय खेमे को बड़ा आघात लगा, जब मुख्य कोच रवि शास्त्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आई। शास्त्री के साथ गेंदबाजी कोच भरत अरुण और दो सपोर्ट स्टाफ आइसोलेशन में शास्त्री […]

लीड्स टेस्ट : कीर्तिमानों की झड़ी के बीच अंग्रेज कप्तान रूट का लगातार तीसरा शतक, टीम इंडिया पर पारी की हार का खतरा

लीड्स, 27 अगस्त। जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे अंग्रेज कप्तान जो रूट ने ट्रेंट ब्रिज व लार्ड्स के बाद अब हेडिंग्ली क्रिकेट ग्राउंड पर भी कीर्तिमानों की झड़ी के बीच शतक ठोक दिया। इसके साथ ही उन्होंने मेहमान भारत को तीसरे टेस्ट में बड़ी पराजय के खतरे में धकेल दिया, जिसने पांच मैचों की सीरीज […]

राहुल की अंग्रेजों को ललकार – हमारे किसी एक खिलाड़ी को निशाना बनाया तो हम 11 मिलकर मुंहतोड़ जवाब देंगे

लंदन, 17 अगस्त। इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स टेस्ट में भारत को मिली असाधारण जीत के बाद ‘मैन ऑफ द मैच’ के.एल. राहुल ने अंग्रेजों को ललकारते हुए कहा कि यदि भारत के किसी एक खिलाड़ी को विपक्षी निशाना बनाएंगे तो इसका जवाब उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के सभी 11 खिलाड़ी मिलकर देंगे। लार्ड्स में टीम इंडिया की 151 […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code