hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ओवल टेस्ट : भारत की इंग्लैंड पर 157 रनों से शानदार जीत, सीरीज में अजेय बढ़त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ओवल टेस्ट : भारत की इंग्लैंड पर 157 रनों से शानदार जीत, सीरीज में अजेय बढ़त
खेलहिन्दी

ओवल टेस्ट : भारत की इंग्लैंड पर 157 रनों से शानदार जीत, सीरीज में अजेय बढ़त

Vinayak Barot
Last updated: September 7, 2021 12:14 am
Vinayak Barot
Published: September 7, 2021
Share
SHARE

लंदन, 6 सितम्बर। ‘मैन ऑफ द मैच’ शतकवीर रोहित शर्मा की अगुआई में बल्लेबाजों ने यदि दूसरी पारी में भारत को लड़ने लायक स्कोर दिया तो जरूरत के वक्त गेंदबाज भी अग्नि परीक्षा में खरे उतरे और टीम इंडिया ने यहां केनिंगटन ओवल में इग्लैंड को चतुर्थ टेस्ट में 157 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में कोहली एंड कम्पनी ने 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट मैनचेस्टर में 10 सितम्बर से खेला जाएगा।

Tough situations build strong people. Onto the next one. #TeamIndia 🇮🇳💪 pic.twitter.com/fJx8A240MS

— Virat Kohli (@imVkohli) September 6, 2021

368 रनों के लक्ष्य के समक्ष अंग्रेज 210 रनों पर सिमटे

इंग्लैंड ने 368 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के सामने पांचवें व अंतिम दिन सोमवार को सुबह 0-77 से पारी आगे बढ़ाई तो ओपनरद्वय हसीब हमीद 43 व रोरी बर्न्स 31 रन बनाकर क्रीज में उपस्थित थे और उसे जीत के लिए दिनभर में  291 रनों की दरकार थी।

लेकिन शार्दूल ठाकुर ने 41वें ओवर में 100 के कुल योग पर रोरी बर्न्स (50 रन, पांच चौके) को ऋषभ पंत से कैच करा यह भागीदारी क्या तोड़ी कि लाइन ही लग गई। इस क्रम में 110 रनों के अंतराल पर सभी 10 बल्लेबाज लौट गए और चाय के तनिक बाद पूरी इंग्लिश टीम 92.2 ओवरों में 210 पर सीमित हो गई।

ओवल ग्राउंड पर भारत को 50 वर्षों बाद मिली जीत

ओवल ग्राउंड की बात करें तो यहां भारत की 14 प्रयासों में यह सिर्फ दूसरी जीत रही। 50 वर्ष पूर्व 1971 में अजित वाडेकर की अगुआई में भारतीय टीम ने इस मैदान पर पहली जीत दर्ज की थी। तब उसने चार विकेट के शेष रहते चौथी पारी में 173 रनों का विजय लक्ष्य हासिल किया था।

भारतीय गेंदबाजों का जहां तक सवाल है तो मो. सिराज को छोड़ सभी ने विकेट लिए। इनमें सीरीज का पहला मैच खेल रहे उमेश यादव ने 60 रन खर्च कर अंतिम तीन विकेट लेकर इंग्लिश पारी समेटी तो शार्दूल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने क्रमशः 22, 27 व 50 रन देकर आपस में छह विकेट बांटे। इसी क्रम में बुमराह भारत की ओर से सबसे कम 24 टेस्ट मैचों में 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ा।

इंग्लैंड टीम के सर्वोच्च स्कोरर हमीद (63 रन, छह चौके) रहे, जो 120 के योग पर जडेजा की गेंद पर दूसरे विकेट के रूप में बोल्ड हुए। दोनों ओपनरों के बाद कप्तान जो रूट (36 रन, तीन चौके) ही 30 के ऊपर पहुंच सके।

संक्षिप्त स्कोर : भारत 199 व 466 रन, इंग्लैंड 290 व 210 रन।

You Might Also Like

काशी-तमिल संगमम का तीसरा संस्करण आज से, महाकुम्भ का भी दौरा करेंगे अतिथि
मुकुल रॉय बोले – ‘टीएमसी से मानसिक रूप से जुड़ा ही नहीं था, भाजपा के लिए काम करना चाहता हूं’
म्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, मृतकों की संख्या 1644 तक पहुंची
भाजपा सांसद रवि किशन बोले – भारत में भी छिपे हैं कई अल-जवाहिरी, उन्हें चुन-चुन कर मारना होगा
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में सेट किया 2024 चुनाव का एजेंडा, विपक्ष पर कड़ा प्रहार
TAGGED:big win for indiaCricketenglandOval Testteam india
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?