इंडोनेशिया मास्टर्स : सिंधु और लक्ष्य की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त
जकार्ता, 23 जनवरी। पूर्व विश्व नंबर एक भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु और मौजूदा समय पुरुष वर्ग में देश से शीर्षस्थ खिलाड़ी लक्ष्य सेन शुक्रवार को यहां अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले सीधे गेमों में हार गए। इसके साथ ही पांच लाख डॉलर ईनामी इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। […]
