hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इंडोनेशिया मास्टर्स : सिंधु और लक्ष्य की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > इंडोनेशिया मास्टर्स : सिंधु और लक्ष्य की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त
खेलहिन्दी

इंडोनेशिया मास्टर्स : सिंधु और लक्ष्य की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त

Revoi Editor
Last updated: January 23, 2026 9:20 pm
Revoi Editor
Published: January 23, 2026
Share
SHARE

जकार्ता, 23 जनवरी। पूर्व विश्व नंबर एक भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु और मौजूदा समय पुरुष वर्ग में देश से शीर्षस्थ खिलाड़ी लक्ष्य सेन शुक्रवार को यहां अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले सीधे गेमों में हार गए। इसके साथ ही पांच लाख डॉलर ईनामी इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

शीर्ष वरीय चेन यू फेई ने सिंधु को 42 मिनट में शिकस्त दी

दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता सिंधु को इस्तोरा सेनायन के कोर्ट नंबर एक पर शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर चार चीनी स्टार चेन यू फेई के खिलाफ 42 मिनट में 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। चेन यू फेई के खिलाफ आमने-सामने के रिकॉर्ड में अब सिंधु 6-8 से पीछे हो गई हैं। सिंधु ने यू फेई के खिलाफ पिछली जीत वर्ष 2019 में दर्ज की थी।

Top seed Chen Yu Fei 🇨🇳 contends Pusarla V. Sindhu 🇮🇳.#BWFWorldTour #IndonesiaMasters2026 pic.twitter.com/7kJVJG67iM

— BWF (@bwfmedia) January 23, 2026

थाईलैंड के उभरते शटलर पनिचाफोन से हारे लक्ष्य

उधर कोर्ट नंबर तीन पर 2021 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को थाईलैंड के उभरते खिलाड़ी पनिचाफोन तीरारत्साकुल से कड़े मुकाबले में 18-21, 20-22 से हार मिली। यह मैच 46 मिनट तक चला। लक्ष्य दोनों गेम में कड़ी टक्कर देने के बावजूद जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। लक्ष्य को हराने से पहले 21 वर्षीय पनिचाफोन ने मलेशिया के पेरिस ओलम्पिक 2024 के कांस्य पदक विजेता ली जी जिया पर भी स्तब्धकारी जीत हासिल की थी।

इससे पहले गुरुवार को किदांबी श्रीकांत और अनमोल खरब पुरुष और महिला एकल वर्ग में हारकर बाहर हो गए थे। पुरुष युगल में हरिहरन अमसकरुणन और एम आर अर्जुन की जोड़ी भी प्री-क्वार्टरफाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रही। महिला युगल वर्ग में भारत की कोई भी जोड़ी भाग नहीं ले रही थी जबकि मिश्रित युगल में दो भारतीय जोड़ियां पहले दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं।

You Might Also Like

मध्य प्रदेश : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शाजापुर में धार्मिक जुलूस पर पथराव, धारा 144 लागू
Kargil Vijay Diwas: सीएम योगी ने शहीद जवानों को किया नमन, कहा- हम पर थोपा गया था युद्ध
अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान बोले सीएम योगी – प्रदेश आज निवेश का सर्वश्रेष्ठ गंतव्य बनने की ओर अग्रसर
कर्नाटक: सीएम की मुहर लगते ही सिद्धारमैया के आवास के बाहर और उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल
विंबलडन : ओन्स जबेर व एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास, नई महिला एकल चैंपियन की ताजपोशी तय
TAGGED:BadmintonIndian challenge endsIndonesia MastersSindhu and Lakshya lose
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?